विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शादी के बाद विजय-रश्मिका ने किया नेक काम, सरकारी स्कूल के 180 होनहार स्टूडेंट्स के लिए बने मसीहा

Published: Sun, 14 Jun 2026 04:29 PM (IST)

साउथ फिल्म कलाकार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने मेधावी विद्यार्थियों के लिए एक बड़ा एलान किया है।

विजय-रश्मिका (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

विजय-रश्मिका (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. विजय-रश्मिका ने किया ये बड़ा काम

  2. मेधावी विद्यार्थियों के लिए उठाया कदम

  3. इस मूवी में नजर आएंगे दोनों कलाकार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के फेवरेट कपल के बारे में बात की जाए तो उसमें अभिनेता विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का नाम शामिल होता है। इस साल की शुरुआत में 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले विजय और रश्मिका आए दिन चर्चा में बने रहते हैं। 

लेकिन इस वक्त जिस वजह से इन सुपरस्टार्स का नाम सुर्खियां बटोर रहा है, उसे जानकार आप भी इन दोनों के फैन हो जाएंगे। आइए जानते हैं कि विजय और रश्मिका ने सरकारी स्कूल के 180 मेधावी विद्यार्थियों के लिए कौन सा बड़ा कदम उठाया है। 

विद्यार्थियों के लिए मसीहा बने विजय और रश्मिका

हाल ही में विजय देवरकोंडा ने अपनी पत्नी रश्मिका मंदाना के साथ तेलंगाना के अचमपेट मंडल के थुम्मनपेट गांव का दौरा किया। उन्होंने बताया कि उनका सपना है कि वे टॉप छात्रों को स्कॉलरशिप दें और उन लोगों के लिए कुछ करें जिनसे उन्हें अपने करियर में इतना प्यार और सपोर्ट मिला है। 

यह भी पढ़ें- आदिवासियों का अपमान करना Vijay Deverkonda को पड़ा भारी, दर्ज हुई शिकायत

vijay rashmika

इस मामले को लेकर विजय ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक लेटेस्ट ट्वीट किया है और लिखा है- हम थुम्मनपेट जा रहे हैं। ये वही छोटा सा गांव है, जहां कभी मेरे पिता का जन्म हुआ था। शादी के महीने फरवरी में रश्मिका और मैंने अपने एक छोटे से सपने की शुरुआत की घोषणा की थी।

यह सपना तेलंगाना के अचमपेट मंडल के 9वीं और 10वीं कक्षा के सभी मेहनती छात्रों को सम्मानित करने का था। यहां उन 180 बच्चों की लिस्ट है जिन्होंने अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है।

इस तरह से विजय और रश्मिका ने एक नेक काम करके सबको प्रभावित किया है। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर इस कपल के इस काम की जमकर प्रशंसा की जा रही है। 

इस मूवी में नजर आएंगे विजय-रश्मिका

गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड जैसी शानदार फिल्मों के जरिए फैंस का दिल जीतने वाले विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना आने वाले समय में फिल्म राणाबली में नजर आएंगे, जिसके टीजर ने फैंस की एक्साइटमेंट को हाई कर दिया है और वे इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- इंटेंस लुक..घुड़सवारी और जबरदस्त एक्शन, Ranabaali से सामने आया विजय देवरकोंडा का खूंखार लुक, फैंस हुए इम्प्रेस