विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंटेंस लुक..घुड़सवारी और जबरदस्त एक्शन, Ranabaali से सामने आया विजय देवरकोंडा का खूंखार लुक, फैंस हुए इम्प्रेस

Published: Sat, 09 May 2026 11:50 PM (IST)

विजय देवरकोंडा के जन्मदिन पर फैंस को एक बड़ा सरप्राइज मिला। उनकी और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'राणाबाली' से एक्टर का फर्स्ट धांसू लुक और वीडियो सामने आया।

राणाबाली से सामने आया विजय देवरकोंडा का फर्स्ट लुक/ फोटो- Instagram

राणाबाली से सामने आया विजय देवरकोंडा का फर्स्ट लुक/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विजय देवरकोंडा के जन्मदिन पर उनके फैंस को एक बड़ा सरप्राइज मिला है। एक्टर की आगामी फिल्म 'राणाबाली' (Ranabaali) से मेकर्स ने साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा का एक पावरफुल पोस्टर और घुड़सवारी की प्रैक्टिस का एक वीडियो शेयर किया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को काफी बढ़ा दिया है।

इंटेंस लुक में नजर आए विजय देवरकोंडा

विजय देवरकोंडा के जन्मदिन पर मेकर्स ने उनकी फिल्म से जो खास पोस्टर शेयर किया है, उसमें अभिनेता रफ और इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। वह घुड़सवारी कर रहे हैं। 'राणाबाली' के लिए विजय देवरकोंडा ने अपनी फिजीक और लुक्स पर किस कदर मेहनत की है, इस बात का अंदाजा आप उनके इस लुक से लगा सकते हैं। एक योद्धा के रूप में उन्हें एक बड़े 'स्टैलियन' घोड़े को कंट्रोल करते हुए देखा जा सकता है, जिसे नियंत्रित करना काफी मुश्किल होता है।

हालांकि, विजय ने अपनी स्किल्स से उसे पूरी तरह से कंट्रोल किया हुआ है। 'माइथ्री मूवी मेकर ने एक बिहाइंड-द-सीन्स  वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें विजय कहते हैं, "ये दृश्य स्क्रीन पर बहुत शानदार लगते हैं, इसलिए मैं इन मुश्किल सीन्स को कर रहा हूं।" इस वीडियो में उनकी कड़ी मेहनत साफ-साफ झलक रही है।

यह भी पढ़ें- Vijay की जीत पर खुशी में झूमे साउथ फिल्मी सितारे, सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों का तांता

विजय संग फिल्म में बनेगी रश्मिका की जोड़ी

'राणाबाली' 1854 से 1878 के बीच ब्रिटिश औपनिवेशिक काल की पृष्ठभूमि पर आधारित एक पीरियड एक्शन ड्रामा है। यह कहानी सच्ची ऐतिहासिक घटनाओं से प्रेरित है। मूवी में विजय देवरकोंडा के अपोजिट एक बार फिर से रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। दोनों इससे पहले गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड में काम किया है। यह दोनों ही फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं। इस फिल्म का 'ओ मेरे साजन' गाना पहले ही जबरदस्त हिट हो चुका है, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने बहुत सराहा है।

Ranabali

इस गाने पर सोशल मीडिया पर हजारों रील्स बन चुकी हैं, जिसने 'राणाबाली' के लिए फैंस की उत्सुकता को दोगुना कर दिया है। राहुल सांकृत्यायन के निर्देशन में बनी यह फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में 11 सितंबर 2026 को रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- 'कभी प्यार था, अब गुस्सा है...' विजय देवरकोंडा के साथ इस Romantic इंटेंस कहानी का हिस्सा बनेंगी Kriti Sanon?