विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी से पहले Vidya Balan का एक साथ तीन मर्दों पर आया था दिल, बोलीं- 'सिद्धार्थ के आने के बाद तीनों को...'

Published: Mon, 15 Apr 2024 06:02 PM (IST)

Vidya Balan अपनी आगामी फिल्म Do Aur Do Pyaar के प्रमोशन में बिजी हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने अपनी लव ...और पढ़ें

विद्या बालन ने रिलेशनशिप पर खोला ये राज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
विद्या बालन ने रिलेशनशिप पर खोला ये राज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. विद्या बालन का एक साथ तीन शख्स पर आया था दिल
  2. विद्या बालन ने रिलेशनशिप का खोला राज
  3. सिद्धार्थ रॉय कपूर से विद्या बालन ने की थी शादी

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विद्या बालन (Vidya Balan) सिनेमा की उम्दा अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने कहानी, हे बेबी, परिणीता जैसी सफल फिल्में दी हैं। नीयत के बाद विद्या एक रोम-कॉम फिल्म लेकर आ रही हैं, जिसमें वह एक ऐसी महिला का किरदार निभा रही हैं, जिन्हें एक साथ पति और ब्वॉयफ्रेंड से प्यार हो जाता है। शायद ही आपको पता हो कि पर्सनल लाइफ में भी वह इसी फेज से गुजर चुकी हैं।

जी हां, विद्या बालन आज भले ही प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर (Siddharth Roy Kapur) के साथ अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ बिता रही हैं, लेकिन एक समय था जब उन्हें एक साथ तीन-तीन शख्स पर दिल आ गया था। फिर सिद्धार्थ की एंट्री हुई और तीनों का पत्ता साफ हो गया।

एक साथ तीन शख्स पर आया था दिल

विद्या बालन ने खुद इस बात का खुलासा किया है। फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में विद्या बालन ने एक साथ तीन शख्स को दिल देने पर राज खोला। जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या उनका एक समय पर कई लोगों पर क्रश रहा है। इस पर भूल भुलैया एक्ट्रेस ने कहा, "जब मैं फुल ग्रोन एडल्ट हो गई थी, तब मेरे साथ ऐसा हुआ था। मुझे तीन लोग एक साथ अच्छे लगे थे। पर मैंने उस बारे में कुछ किया नहीं। फिर मैं सिद्धार्थ से मिली और मैंने तीनों को बाहर छोड़ दिया।"

View this post on Instagram

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

विद्या बालन ने सालों तक डेट करने के बाद निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ साल 2012 में शादी की थी। दोनों को शादी के 12 साल हो गए हैं। 

यह भी पढ़ें- मंजुलिका से खौफ खाती थीं Vidya Balan, फिर क्यों Bhool Bhulaiyaa के लिए कहा 'हां'? एक झटके में साइन की थी फिल्म

विद्या बालन की आगामी फिल्में

विद्या बालन, इलियाना डिक्रूज, प्रतीक गांधी और सेंधिल राममूर्ति स्टारर फिल्म दो और दो प्यार (Do Aur Do Pyaar Release Date) में नजर आएंगी। शीर्षा गुहा ठाकुरता के निर्देशन में बनी फिल्म 19 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) में भी नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें- Vidya Balan ने पहले प्यार से खाया था धोखा, 'वैलेंटाइन डे' पर ब्वॉयफ्रेंड ने चकनाचूर कर दिया था दिल