Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजू कुमार हिरानी पर लगे Me too आरोप पर पहली बार बोले विधु विनोद चोपड़ा

    कुछ दिनों पहले ही राजकुमार हिरानी की एक फीमेल असिस्टेंट द्वारा यह आरोप लगाया गया है कि संजू फिल्म के निर्माण के दौरान लगातार छह महीनों तक राजकुमार हैरानी ने शोषण क्या किया है।

    By Rahul soniEdited By: Updated: Thu, 31 Jan 2019 09:46 AM (IST)
    राजू कुमार हिरानी पर लगे Me too आरोप पर पहली बार बोले विधु विनोद चोपड़ा

    अनुप्रिया वर्मा ,मुंबई। राजकुमार हीरानी पर लगे मी टू आरोप के बाद लगातार इस बात को लेकर चर्चा है कि आखिरकार इस मुद्दे पर आगे क्या हुआ और क्या कदम उठाए गए हैं। ऐसे में विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब विधु विनोद चोपड़ा से राजकुमार हिरानी पर लगे मी टू आरोप के बारे में बात की गई तो विधु विनोद चोपड़ा ने इस सवाल के जवाब में कुछ ना कहना ही बेहतर समझा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने सवाल को दरकिनार करते हुए कहा कि फिलहाल वह इस मंच पर उसके बारे में कुछ भी नहीं कहेंगे।  उन्होंने आगे कहा कि आज हम इस मंच पर किसी और महत्वपूर्ण चीज के लिए बैठे हैं वह भी एक महत्वपूर्ण इश्यू है उस पर हम बात करेंगे लेकिन अभी नहीं। उसके लिए जब सही वक्त आएगा तब हम उस पर जरूर बात करेंगे। यह कहते हुए विधु विनोद चोपड़ा ने इस सवाल का जवाब दिया और आगे कुछ भी कहने से मना कर दिया।

    बता दें कि कुछ दिनों पहले ही राजकुमार हिरानी की एक फीमेल असिस्टेंट द्वारा यह आरोप लगाया गया है कि संजू फिल्म के निर्माण के दौरान लगातार छह महीनों तक राजकुमार हैरानी ने शोषण क्या किया है। इसे लेकर उन्होंने विधु विनोद चोपड़ा से इस बात की शिकायत भी दर्ज की थी। बाद में उस वेबसाइट जिन्होंने इस खबर का खुलासा किया है, उनसे बातचीत के दौरान अनुपमा चोपड़ा ने अपना स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि हां, यह सच है कि उन तक इसकी शिकायत आई है और वे और उनकी टीम इस मसले को देख रही हैं। वहीं राजकुमार हिरानी का साफ कहना कि उन पर लगे सारे आरोप बेबुनियाद हैं। और वह इस पर कानूनी रूप से एक्शन ले रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें: अब झकास अनिल कपूर को हुई ऐसी बीमारी, कमबख्त फिल्मी स्टंट बनी वजह