Malaika Arora को सेल्फी के लिए फैन्स ने घेरा, Arjun Kapoor ने ऐसे किया बचाव, देखें Viral Video
Malaika Arora के अच्छे बॉयफ्रेंड बनकर Arjun Kapoor ने तुरंत मोर्चा संभाला और वहां से मलाइका को बचा कर ले गएl
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और फिल्म अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का रोमांस इन दिनों चरम पर हैl दोनों ने इस बात की घोषणा अपने सोशल मीडिया पर भी की थीl अब अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा इंडियन फिल्म फेस्टिवल मेलबर्न में भाग लेकर भारत वापस लौट रहे थेl मुंबई एयरपोर्ट पर इन दोनों के साथ फोटो खिंचाने के लिए कई लोग आगे आएl
मलाइका अरोड़ा के साथ फोटो खिंचाने के लिए लोगों की भीड़ ज्यादा थीl अर्जुन कपूर ने अच्छे बॉयफ्रेंड के अंदाज में तुरंत मोर्चा संभाला और मलाइका अरोरा के प्रोटेक्टिव बॉयफ्रेंड बनकर वहां से बचा कर ले गएl
View this post on Instagram
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एयरपोर्ट पर बहुत ही खूबसूरत लग रहे थेl दोनों इसके बाद अपने कार की ओर बढ़ चलेl
View this post on Instagram
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने हाल ही में उनके रिश्ते को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक किया हैl दोनों की जल्द शादी के भी कयास लगाए जा रहे हैंl मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अरबाज खान से तलाक लिया हैl हाल ही में जीवन में दूसरी बार प्यार करने पर पूछे जाने पर मलाइका अरोड़ा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि भारत में महिलाओं का दूसरी बार प्यार करना एक टैबू माना जाता हैl
View this post on Instagram
मलाइका अरोड़ा ने कहा था, ‘भारत में दूसरी बार प्यार करना एक टैबू के समान है क्योंकि कई बार परिस्थितियां और विषय विषम होते हैंl जिनसे लड़ना पड़ता है, पर मेरा मानना है कि इन सभी विषयों पर खुले दिमाग से सोच-विचार कर काम लेना चाहिएl’
45 वर्षीय मलाइका ने इसके पहले अरबाज खान के साथ विवाह किया थाl मलाइका को अरबाज खान से 16 वर्षीय बेटा अरहान भी है लेकिन अब दोनों ने तलाक ले लिया है और दोनों के रास्ते अलग हो गए हैंl
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।