विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इतिहास के पन्नों को उकेरती Vettuvam, इस तारीख को सिनेमाघरों में देगी दस्तक; बॉक्स ऑफिस पर टूटेगा रिकॉर्ड?

Published: Sat, 31 Oct 2026 01:37 PM (IST)

पैन इंडिया फिल्म वेट्टुवम (Vettuvam) की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट हो गई है। पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) भी फिल्म का हिस्सा हैं।

वेट्टुवम की रिलीज डेट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

वेट्टुवम की रिलीज डेट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. सिनेमाघरों में धमाल मचाने आ रही है फिल्म

  2. जनवरी में बॉक्स ऑफिस पर करेगी राज

  3. शोभिता धुलिपाला एक्शन रोल में आएंगी नजर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा की मोस्ट अवेटेड पैन इंडिया फिल्मों में से एक 'वेट्टुवम' (Vettuvam) की रिलीज डेट पर मुहर लग गई है। सितंबर महीने में फिल्म की अनाउंसमेंट हुई थी। टाइटल रिवील करने के साथ-साथ मेकर्स ने बिहाइंड द सीन की झलकियां दिखाई थीं जिसमें कलाकारों का इंटेंस लुक देखने को मिला था।

अब नए पोस्टर के साथ अनाउंस कर दिया गया है कि आखिर यह फिल्म कब बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। यह फिल्म जमीन पर कब्जे की लड़ाई और प्राचीन मार्शल आर्ट के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें बड़े लेवल के एक्शन सीक्वेंस भी दिखाया जाएगा। 

वेट्टुवम की रिलीज डेट

फिल्म को लेकर लंबे समय से लोगों के बीच चर्चा हो रही है। मूवी लवर्स फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार कर रहे थे जोकि अब खत्म हुआ। पा. रंजीत (Pa Ranjith) के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म अगले साल यानी 2027 में पोंगल के अवसर पर रिलीज होगी।

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Neelam Productions (@neelam_productions)

'वेट्टुवम' की रिलीज डेट का ऐलान करते हुए मेकर्स ने एक धांसू पोस्टर भी शेयर किया है जिसमें लड़ाई की झलक देखी जा सकती है। इस पोस्टर रिलीज के साथ कैप्शन में लिखा गया है, "अपनी कमर कस लें, क्योंकि आप ऐसी ताकतों का पागलपन देखने वाले हैं जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती।"

पांच सितारों ने किया है डब

फिल्म को लेकर अनाउंसमेंट के बाद से ही उत्साह देखने को मिल रहा है। ऐसे में जब टीम ने द वर्ल्ड ऑफ वेट्टुवम के इंट्रोडक्शन वीडियो को जारी किया, तब उसके अलग-अलग भाषाओं में जारी किए गए वॉयसओवर्स ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा।

इसमें पंकज त्रिपाठी ने हिंदी, तमिल में डायरेक्टर पा. रंजीत, तेलुगु में राणा दग्गुबाती, किच्चा सुदीप ने कन्नड़ में और मलयालम में सौबिन शाहिर ने अपनी आवाज दी है। 

'वेट्टुवम' की कहानी और स्टार कास्ट

यह फिल्म बीते समय में हुए झगड़ों के असर को सामने लाती है, जो आज भी हमारे वर्तमान पर असर डाल रहे हैं और आने वाले भविष्य के लिए किसी खतरे से कम नहीं हैं। यह पूरी लड़ाई जमीन पर अपना कब्जा बनाने की है। फिल्म में साउथ एक्टर आर्य, शोभिता धूलिपाला, कलैयारासन और कई बेहतरीन कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 

यह भी पढ़ें- 4 साल बाद Akshay Kumar के साथ बनेगी इस एक्ट्रेस की जोड़ी, प्रियदर्शन की अपकमिंग मूवी में हुई एंट्री?

यह भी पढ़ें- OTT पर होगा 'पारिवारिक मनोरंजन', पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी की रोमांटिक फिल्म कब और कहां होगी रिलीज?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।