चीखती-चिल्लाती रही हीरोइन...जब एक सीन में बेकाबू होकर जबरदस्ती करने लगा फिल्म का विलेन; जमकर हुआ था विवाद
पुराने एक अभिनेता प्रेम नाथ ने इंटीमेट सीन के दौरान एक्ट्रेस साथ कुछ ऐसा कर दिया था कि वह गहरे सदमे में चली गई थी।

प्रेम नाथ का विवादित सीन (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
वेटरन एक्टर का शॉकिंग किस्सा
एक्ट्रेस के साथ हुई थी जबरदस्ती
इस फिल्म के सेट से जुड़ी घटना
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के इतिहास में कई दिलचस्प किस्से छुपे हुए हैं। लेकिन कुछ राज भी ऐसे हैं, जिनको जानकर एक सिनेप्रेमी के तौर पर आपको काफी हैरानी होगी। ऐसा ही एक किस्सा वेटरन एक्टर रहे प्रेम नाथ (Prem Nath) के नाम से जुड़ा था, जिसको लेकर काफी विवाद छिड़ा था।
वह मामला एक फिल्म के सीन के दौरान की शूटिंग का है, जब प्रेम नाथ एक एक्ट्रेस के साथ इंटीमेट सीन की शूटिंग के बाद अपना आपा खो बैठे थे और अभिनेत्री संग जबरदस्ती करने लगे थे। पूरा मामला क्या था, आइए जानते हैं-
प्रेम नाथ के नाम से जुड़ा विवादित किस्सा
इस लेख में अभिनेता प्रेम नाथ की जिस फिल्म के बारे में बात की जा रही है, वह साल 1984 में रिलीज होने वाली फिल्म द गोल्ड मेडल से नाता रखता है। रविकांत नागाइच के निर्देशन में बनी इस मूवी में अभिनेत्री फर्याल ने भी अहम भूमिका अदा की थी, जो उस वक्त एक चर्चित और खूबसूरत अदाकारा रहीं।
यह भी पढ़ें- बाथटब सीन ने बदली किस्मत...शशि कपूर संग किया डेब्यू, गुमनाम हुई 70 के दशक की वो 'कैबरे क्वीन'

दरअसल द गोल्ड मेडल में फर्याल और प्रेम नाथ का एक सीन था, जिसमें वह एक्ट्रेस के साथ जबरदस्ती करते दिखेंगे, चूंकि प्रेम नाथ फिल्म में खलनायक थे और मूवी की कहानी की डिमांड के आधार पर फर्याल इसके लिए तैयार हो गईं। सीन ये था कि प्रेम नाथ सोफे पर फर्याल संग इस सीन को फिल्माएंगे।
-1793708304019.webp)
लेकिन जैसे ही इसकी शूटिंग शुरू हुई तो प्रेम नाथ फर्याल संग जमीन पर बिछे कारपेट पर आ गए। ये सब देखकर फर्याल को पहले तो यकीन नहीं हुआ कि ये क्या हो रहा है। फिर जब उन्हें एहसास हुआ कि प्रेमनाथ अपना आपा खो बैठें तो उन्होंने चिल्लाकर कहा कि कोई कट बोलेगा।
लेकिन डायरेक्टर और मौके पर मौजूद लोगों की तरफ से कोई रिस्पॉन्स नहीं आया बाद फर्याल ने खुद ही खड़े होकर गुस्से में कट बोलने को कहा और गुस्से में वहां से चली गईं। इस मामले की जानकारी खुद फर्याल ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान दी थी।
प्रेम नाथ की हुई थी आलोचना
इस सीन को लेकर बाद में काफी विवाद हुआ और फर्याल को गहरा सदमा भी पहुंचा। प्रेम नाथ इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता रहे थे और उनके इस बर्ताव को लेकर काफी आलोचना भी हुई थी। बाद में द गोल्ड मेडल फिल्म के डायरेक्टर रविकांत नागाइच ने फर्याल से माफी भी मांगी। अहम बात ये रही कि फर्याल ने इसके बाद कभी भी प्रेम नाथ संग किसी भी फिल्म में काम नहीं किया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।