Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वेटरन एक्टर प्रेम चोपड़ा और पत्नी का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव, मुंबई के अस्पताल में भर्ती

    By Nitin YadavEdited By:
    Updated: Tue, 04 Jan 2022 07:40 AM (IST)

    कोरोना वायरस काफी तेजी से अपने पैर पसार रहा है। एकता कपूर के बाद अब दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उमा चोपड़ा का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया ह ...और पढ़ें

    Hero Image
    Veteran actor Prem Chopra and his wife test positive for COVID-19.

    नई दिल्ली, जेएनएन। बीते दिनों से लगातार बॉलीवुड सेलेब्स के कोरोना पॉजिटिव होने की खबरें सामने आ रही हैं। सोमवार को जॉन अब्राहम और एकता कपूर के बाद अब बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उमा चोपड़ा का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। दोनों को मुंबई स्थित हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार वरिष्ठ अभिनेता प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उमा चोपड़ा को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। 86 वर्षीय दिग्गज अभिनेता और उनकी पत्नी को मुंबई स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों को आने वाले एक या दो दिनों बाद हॉस्पीटल से छुट्टी मिलने की संभावना है।

    धीरे-धीरे हो रहे हैं ठीक

    अभिनेता का इलाज कर रहे डॉक्टर का कहना है कि, 'दोनों ने मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कॉकटेल दे दिया है और दोनों धीरे-धीरे अच्छी तरह से स्वस्थ हो रहे हैं। उम्मीद है कि उन्हें एक या दो दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।'

    वहीं सोमवार को निर्माता एकता कपूर का टेस्ट भी पॉजिटिव आया है। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है और अपने संपर्क में आए लोगों से अपना कोरोना टेस्ट कराने की अपील की है।

    ये सेलेब्स हो चुके हैं पॉजिटिव

    बता दें कि रविवार को अभिनेता जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया रुंचल का कोरोना टेस्ट भी पॉजिटिव आया था। वही पिछले साल दिसंबर के महीने में करीना कपूर खान, अमृता अरोड़ा, महीप कपूर, सीमा खान, अर्जुन कपूर, रिया कपूर, करण बुलानी, अंशुला कपूर, नोरा फतेही, एकता कपूर समेत कई सेलेब्स कोरोना संक्रमित पाया गया था। जिसके बाद उन्होंने खुद को डॉक्टर के दिशा निर्देश अनुसार खुद को आइसोलेट कर लिया था।

    कई सुपरहिट फिल्मों में आ चुके हैं नजर

    आपको बता दें कि दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों मुख्य खलनायक और चरित्र किरदार निभा चुके हैं, जिसमें बॉबी, दो रास्ते, कटी पतंग जैसी फिल्में शामिल हैं।