विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पर्दे पर आखिरी बार दिखेगी Nana Patekar की झलक, मौत से पहले पूरी कर ली थी हॉरर कॉमेडी फिल्म

Published: Thu, 08 Oct 2026 01:05 PM (IST)

अभिनेता नाना पाटेकर के एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म का जानकारी सामने आ गई है।

नाना पाटेकर की आखिरी फिल्म (फोटो क्रेडिट- imdb)

नाना पाटेकर की आखिरी फिल्म (फोटो क्रेडिट- imdb)

HighLights

  1. नाना पाटेकर की आखिरी फिल्म कौन सी

  2. इस मूवी में नजर आएंगे नाना पाटेकर

  3. इस अभिनेत्री की हॉरर कॉमेडी मूवी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा के वेटरन एक्टर नाना पाटेकर (Nana Patekar) अब इस दुनिया में नहीं रहे। 75 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के चलते नाना पाटेकर का निधन हो गया है। उनके देहांत से सिनेमा जगत में शोक की लहर छा गई है। इस बीच नाना पाटेकर के एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म की जानकारी सामने आ गई है। 

जिसके जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि बड़े पर्दे पर आखिरी बार बतौर अभिनेता नाना पाटेकर की झलक कब और किस मूवी में देखने को मिलेगी। 

नाना पाटेकर की आखिरी फिल्म कौन सी?

बतौर अभिनेता नाना पाटेकर ने हिंदी सिनेमा में करीब 5 दशक तक राज किया। इस दौरान उन्होंने कई शानदार मूवीज के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस बीच नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी लास्ट फिल्म की चर्चा तेज हो गई है, जोकि मैडॉक फिल्म्स की हॉरर कॉमेडी मूवी शक्ति शालिनी (Shakti Shalini) होगी। इस मूवी में नाना आपको अहम किरदार में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- Nana Patekar Death Live Updates: नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का रिएक्शन, बोलीं- सोचकर रिएक्ट करूंगी

nana patekar last movie (1)

जोकि एक तांत्रिक का रोल हो सकता है। शक्ति शालिनी की शूटिंग के दौरान की उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे, जिनमें अभिनेता इसी अंदाज में नजर आए थे।

nana patekar last movie

ऐसे में अब नाना पाटेकर हमारे बीच नहीं रहे हैं, तो उनकी आखिरी फिल्म के तौर पर शक्ति शालिनी को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट काफी हाई हो गई है और वे इस हॉरर कॉमेडी फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

कब रिलीज होगी शक्ति शालिनी?

आपको बता दें कि वैसे तो नाना पाटेकर और अनीत पड्डा स्टारर फिल्म शक्ति शालिनी को इसी साल दिसंबर के महीने में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था। लेकिन शाह रुख खान स्टारर फिल्म किंग के साथ क्लैश की वजह से इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया है और बताया जा रहा है कि अगले साल 2027 में नाना पाटेकर की आखिरी फिल्म शक्ति शालिनी थिएटर्स में एंट्री मारेगी। 

नाना की मुख्य फिल्में

बात की जाए बतौर अभिनेता नाना पाटेकर की लोकप्रिय फिल्मों के बारे में तो उनकी लिस्ट काफी लंबी है। जिनमें से चुनिंदा मूवीज के नाम इस प्रकार हैं- प्रहार, परिंदा, क्रांतिवीर, अग्नि साक्षी, यशवंत, शक्ति, वेलकम और वनवास हैं। मालूम हो कि आखिरी बार बड़े पर्दे नाना पाटेकर को एक्टर शाहिद कपूर की इस साल फरवरी में रिलीज होने वाली फिल्म ओ रोमियो में देखा गया था। 

यह भी पढ़ें- 'गीली लकड़ियों पर मत जलाना,' मौत से पहले नाना पाटेकर की थी ये आखिरी इच्छा; अंतिम संस्कार के लिए दिया था निर्देश