क्रांतिवीर से लेकर वेलकम तक, नाना पाटेकर की सर्वश्रेष्ठ फिल्में; तीन बार जीता था नेशनल अवॉर्ड
अभिनेता नाना पाटेकर अब इस दुनिया में नहीं रहे। ऐसे में हम आपको उनके करियर की बेस्ट मूवीज के बारे में बताने जा रहे हैं।

नाना पाटेकर की बेस्ट मूवीज (फोटो क्रेडिट- जागरण)
HighLights
नाना पाटेकर के करियर की बेस्ट मूवीज
इन फिल्मों के दम पर सुपरस्टार बने नाना
75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 75 साल की उम्र में दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर (Nana Patekar) का निधन हो गया है। उनके देहांत से यकीनन तौर पर हिंदी सिनेमा में एक युग अंत हो गया है। करीब 5 दशक तक बतौर एक्टर इंडस्ट्री में राज करने वाले नाना ने अपने एक्टिंग करियर के दौरान कई शानदार मूवीज काम किया। इस बीच हम आपको नाना पाटेकर के करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनकी लिस्ट इस प्रकार है-
नाना पाटेकर की यादगार फिल्में
साल 1978 में आई फिल्म गमन से बतौर अभिनेता नाना पाटेकर ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। अपने सुनहरे एक्टिंग करियर के दौरान नाना ने करीब 55-60 हिंदी फिल्मों में काम किया था, जिन्होंने उन्हें सिनेमा जगत का सुपरस्टार बनाया। आइए नाना पाटेकर की कुछ सर्वश्रेष्ठ फिल्मों की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं-
यह भी पढ़ें- नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 की उम्र में निधन; गोवा के घर में मिले थे बेहोश
-1791434861794.webp)
आज की आवाज (Aaj Ki Awaaz) 1984
परिंदा (Parinda)-1989
प्रहार (Prahaar)-1991
तिरंगा (Tiranga)- 1993
क्रांतिवीर (Krantiveer)-1994
अग्निसाक्षी (Agni Sakshi)-1996
यशवंत (Yeshwant)- 1997
शक्ति ( Shakti: The Power) 2002
अब तक छप्पन (Ab Tak Chhappan)- 2004
अपहरण (Apaharan)- 2005
वेलकम (Welcome) 2007
इन फिल्मों के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
इसके अलावा बात की जाए नाना पाटेकर की उन फिल्मों के बारे में जिनके लिए उन्होंने बतौर अभिनेता राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार को अपने नाम किया था। इस मामले में उनकी तीन मूवीज के नाम शामिल होते हैं, जिनके लिए अलग-अलग श्रेणी में उन्होंने नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता था।

परिंदा - सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेता
क्रांतिवीर- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता
अग्निसाक्षी- सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेता
इस तरह से एक एक्टर के तौर पर नाना पाटेकर ने हिंदी सिनेमा में अपनी छाप छोड़ी थी। आज वह बेशक हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन बॉलीवुड के महान कलाकार के तौर पर उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
नाना पाटेकर की आखिरी फिल्में
निर्देशक अनिल शर्मा की फिल्म वनवास (2024) के जरिए नाना पाटेकर ने बतौर अभिनेता लंबे समय बात बड़े पर्दे पर वापसी की थी। इस मूवी की इमोशनल कहानी और नाना की दमदार एक्टिंग ने हर किसी का दिल जीता। इसके बाद नाना पाटेकर एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो (2026) में नजर आए थे। बता दें आखिरी बार नाना को बतौर कलाकार अनिल कपूर की फिल्म सूबेदार में कैमियो रोल प्ले करते हुए देखा गया।
