'गीली लकड़ियों पर मत जलाना,' मौत से पहले नाना पाटेकर की थी ये आखिरी इच्छा; अंतिम संस्कार के लिए दिया था निर्देश
एक साक्षात्कार में कहा था कि अंतिम संस्कार के लिए 12 मन लकड़ी की जरूरत पड़ती है। अंतिम समय में ...और पढ़ें

अभिनेता नाना पाटेकर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
HighLights
नाना पाटेकर का हुआ देहांत
कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत
घरवालों को दिए थे ये निर्देश
राज्य ब्यूरो, जागरण कोलकाता: दिवंगत बालीवुड अभिनेता नाना पाटेकर (Nana Patekar) ने अपने अंतिम संस्कार के लिए लकड़ियां खुद ही संग्रह कर रखी थीं। तीन साल पहले नाना ने एक साक्षात्कार में कहा था कि अंतिम संस्कार के लिए 12 मन लकड़ी की जरूरत पड़ती है। अंतिम समय में उनकी इतनी ही संपत्ति रहेगी। ये लकड़िया उन्होंने संग्रह कर रखी हुई हैं।
मुझे गीली लकड़ियों पर न जलाना
अपनी सशक्त अदाकारी व बेबाक बयानों के लिए चर्चित रहे नाना ने यह भी कहा था कि उन्हें गीली लकड़ियों पर न जलाया जाए (Nana Patekar Funeral)। इसका कारण पूछने पर उन्होंने कहा था कि गीली लकड़ियां जलने पर धुआं उठेगा, जिससे उनकी चिता के सामने खड़े सभी लोगों की आंखों से आंसू बहने शुरू हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें- तिरंगा, परिंदा, खामोशी, क्रांतिवीर और प्रहार... पीएम मोदी ने फिल्मों के नामों को शब्दों में पिरोकर नाना को किया याद

इससे यह पता नहीं चल पाएगा कि कौन वाकई शोक में है और कौन दिखावा कर रहा है। वे किसी तरह के बनावटीपन में यकीन नहीं करते हैं। वर्तमान दुनिया कृत्रिमता से भर गई है। असली-नकली का पहचान करना काफी मुश्किल हो गया है। वे अपनी मृत्यु के समय किसी तरह की कृत्रिमता नहीं चाहते।
https://t.co/GLqT6VXcD5
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) October 8, 2026
नाना ने मृत्यु के बाद परिवार को उनकी तस्वीर न लगाने का भी दे रखा था निर्देश
नाना ने आगे कहा था कि मृत्यु के दो-चार दिन बाद कोई याद नहीं रखता। उन्होंने अपने परिवार को यह निर्देश दे रखा है कि मृत्यु के बाद उनकी कोई तस्वीर न लगाई जाए। नाना ने कहा था कि वे मृत्यु में विश्वास करते हैं इसलिए जिंदगी की सच्चाई को जानते हैं और साधारण तरीके से जीवन यापन करना पसंद करते हैं।
कार्डियक अरेस्ट से गई जान
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार 8 अक्टूबर की देर रात करीब 2:30 बजे नाना पाटेकर ने अपने दोस्त को मैसेज करके बताया था कि उनकी तबीयत खराब हो रही है। करीब 4:30 बजे उनके घर एंबुलेंस पहुंची और वह बेहोशी की हालत में पाए गए। मेडिकल टीम ने घर पर ही उन्हें सीपीआर दिया और ऐसा करते हुए उन्हें नजदीकि अस्पताल लाया गया, जहां तड़के सुबह 5:20 पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
