विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Varun Tej-Lavanya Tripathi Wedding: वरुण-लावण्या की शादी की पहली फोटो आई सामने, एक साथ नजर आए इतने सुपरस्टार्स

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Thu, 02 Nov 2023 10:37 AM (GMT+05:30)

Varun Tej-Lavanya Tripathi Wedding Photos साउथ सुपरस्टार वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी अपनी शादी को लेकर एक लंबे समय से ...और पढ़ें

वरुण तेज और लावण्या की शादी की फोटोज आई सामने/ फोटो- Instagram
वरुण तेज और लावण्या की शादी की फोटोज आई सामने/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. वरुण तेज- लावण्या त्रिपाठी की शादी की फोटोज आई सामने
  2. राम चरण से अल्लू अर्जुन तक कई बड़े सुपरस्टार्स आए नजर
  3. बारात लेकर दुल्हनिया के द्वार यूं पहुंचें वरुण तेज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Varun Tej-Lavanya Tripathi Wedding: साउथ स्टार वरुण तेज और एक्ट्रेस लावण्या त्रिपाठी अपनी शादी को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। दोनों ने बीते दिन 1 नवंबर को इटली में परिवार और करीब दोस्तों की मौजूदगी में सात-फेरे लिए।

मेगास्टार चिरंजीवी के भतीजे वरुण और लावण्या की हल्दी से लेकर मेहंदी तक के कई फंक्शन की फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो चुकी है।

अब हाल ही में न्यूली मैरिड कपल वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी की शादी की पहली तस्वीर सामने आ चुकी है, जिसमें इस खूबसूरत कपल के साथ कई सुपरस्टार्स और परिवार के मेंबर एक ही फ्रेम में नजर आ रहे हैं।

वरुण तेज-लावण्या की शादी की सामने आई तस्वीरें

वरुण तेज और लावण्या की शादी से लेकर बारात तक की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। राम चरण के एक फैन क्लब ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें लावण्या लाल रंग की साड़ी के साथ गोल्ड ज्वेलरी में काफी जंच रही हैं, तो वहीं अपनी दुल्हनिया को मैच करते हुए वरुण तेज ने क्रीम रंग की शेरवानी पहनी है।

यह भी पढ़ें: Varun-Lavanya Mehndi: लावण्या के हाथों पर लगी वरुण तेज के नाम की मेहंदी, आज इटली में फेरे लेगा ये कपल

इस फोटो में उनके साथ उनके अंकल पवन कल्याण और मेगास्टार चिरंजीवी के साथ-साथ कई कजिन्स भी नजर आ रहे हैं। इस वेडिंग फोटो में पुष्पा: द रूल एक्टर अल्लू अर्जुन और साई तेज जहां कुर्ते-पजामे में दिखे, तो वहीं राम चरण शर्ट और जींस में कैजुअल लुक में दिखाई दिए।

बारात लेकर अपनी दुल्हन को लेने पहुंचे वरुण तेज

इन फोटोज के अलावा भी वरुण तेज के फैन क्लब ने उनकी शादी की कई फोटोज और वीडियो शेयर की हैं। सोशल मीडिया पर वरुण तेज की बारात की एक वीडियो सामने आई है, जिसमें वह विंटेज कार में बैठकर एक लोकेशन से पत्नी लावण्या की लोकेशन पर जा रहे हैं।

इसके अलावा वरुण तेज (Varun Tej) और लावण्या की शादी के दौरान मंडप से भी एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें ये कपल अपनी आने वाली जिंदगी के लिए कामना करते हुए नजर आ रहा है।

इन फोटोज के अलावा एक और बेहद ही प्यारी तस्वीर सामने आई है, जिसमें चिरंजीवी और उनकी पत्नी अपनी पोती के साथ समय बिताते हुए नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि वरुण तेज और लावण्या हैदराबाद लौटने के बाद 5 नवंबर को अपने दोस्तों और इंडस्ट्री के लोगों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन करने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: Varun Tej- Lavanya Tripathi Wedding: वरुण- लावण्या की हल्दी सेरेमनी की फोटोज वायरल, चिरंजीवी ने दिया आशीर्वाद