विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Varun Tej और Lavanya Tripathi करेंगे डेस्टिनेशन वेडिंग, इस खूबसूरत जगह पर लेंगे सात फेरे

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Wed, 26 Jul 2023 05:10 PM (IST)

Varun And Lavanya Wedding Destination वरुण तेज (Varun Tej) ने 9 जून को गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस लावण्या त्रिपाठी से सगाई ...और पढ़ें

Varun Tej and Lavanya Tripathi destination wedding
Varun Tej and Lavanya Tripathi destination wedding

HighLights

  1. वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी जल्द करेंगे शादी
  2. कपल करने जा रहा है डेस्टिनेशन वेडिंग
  3. सात समंदर पार इटली में होंगे दोनों के फेरे

 नई दिल्ली, जेएनएन। Varun And Lavanya Wedding Destination: साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने सितारे वरुण तेज (Varun Tej) ने 9 जून को गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस लावण्या त्रिपाठी से सगाई की थी। सोशल मीडिया पर इस कपल की सगाई की तस्वीरे और वीडियो काफी वायरल हुए थे। अब खबर है कि कपल जल्द ही शादी करने वाला है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ने डेस्टिनेशन वेडिंग करने का फैसला कर रहा है।

वरुण और लावण्या इस खूबसूरत देश में करेंगे शादी!

'पिंकविला' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वरुण और लावण्या अपनी इंडिया में नहीं बल्कि इटली में करने वाले हैं। ये कपल ग्रैंड डेस्टिनेशन वेडिंग की योजना बना रहे हैं। इतना ही नहीं कहा जा रहा है कि कपल की ये डेस्टिनेशन वेडिंग बेहद सिंपल रखने का फैसला किया है। वरुण और लावण्या के परिवार के सदस्यों के साथ इंडस्ट्री के कुछ करीबी दोस्त ही शादी के लिए इटली जाएंगे।

जानें कब करेंगे शादी

इसी के साथ इस कपल को लेकर खबर है कि वरुण तेज और लावण्या इस साल के अंत में शादी भी कर सकते है। कहा जाता है कि दोनों ने वर्ष 2017 में डेटिंग शुरू कर दी थी। वरुण तेज, चिरंजीवी के भतीजे और राम चरण के चचेरे भाई हैं। कोनिडेला नागेंद्र उर्फ नागा बाबू मेगास्टार चिरंजीवी और पवन कल्याण के भाई हैं। नागा बाबू, वरुण तेज के पिता हैं। बता दें, वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी की जोड़ी फिल्म 'मिस्टर' और 'अंतरिक्षम 9000 KMPH' में नजर आ चुकी है।

ये स्टार्स भी कर चुके हैं इटली में शादी

साउथ और बॉलीवुड के कई सेलेब्स पिछले काफी समय से डेस्टिनेशन वेडिंग का ट्रेंड फॉलो कर रहे हैं। 'लेक कोमो' इटली के वेडिंग वेन्यू में से एक है।

हालांकि, अभी यह देखना बाकी है कि वरुण व लावण्या इटली में कहां शादी करेंगे। बता दें, विराट कोहली-अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण ने भी इटली में ही शादी रचाई थी।