यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Abcd 3 Mode में आ गए वरुण धवन, करवाया हेयरकट, शूटिंग के लिए पहुंचे पंजाब
हाल ही में वरुण धवन ने फिल्म कलंक की शूटिंग पूरी की है जिसके बाद अब वे अपनी अगली फिल्म की तैयारियों में जुट गए हैं।

मुंबई। कुछ दिन से फिल्म कलंक की शूटिंग कर रहे वरुण ने हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग को पूरा किया था। इसके बारे में आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर भी की थी। अब वरुण अपनी अगली फिल्म एबीसीडी 3 की तैयारियों में जुट गए हैं और जानकारी के मुताबिक वे जल्द शूटिंग शुरू करने वाले हैं।
दरअसल, एबीसीडी 3 के डायरेक्टर रेमो डिसूजा ने हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। यह वीडियो वरुण धवन के हेयरकट से जुड़ा था। इस वीडियो में देख सकते हैं कि वरुण का हेयरकट होने वाला है। रेमो कहते हैं कि अब वरुण 3 मोड में है। इसके जवाब में वरुण कहते हैं कि जब मैं 16 साल का था तब मेरे अभी से ज्यादा बड़े बाल थे जो कि मां ने कटवा दिए थे। अब रेमो वैसा ही कर रहे हैं।
View this post on Instagram
आपको बता दें कि, एबीसीडी 3 एक डांस बेस्ड फिल्म है जो की रेमो की एबीसीडी का तीसरा भाग है। वरुण और कटरीना इस डांस बेस्ड फिल्म में नज़र आने वाले हैं। इसे भव्य तरीके से फिल्माया जाएगा। फिल्म 3डी में भी रिलीज़ होने वाली है इसलिए पोस्ट प्रोडक्शन का काफी काम करना होगा। रिलीज़ डेट अगले साल आठ नवंबर की दी गई है। इस फिल्म के लिए वरुण पंजाब पहुंच चुके हैं जिसके बारे में उन्होंने ट्विट भी किया है। एक वीडियो भी है जिसमें अभिनेत्री सोनम बाजवा, प्रोड्यूसर भूषण कुमार और डायरेक्टर रेमो डिसूज नजर आ रहे हैं।
As we begin we seek ur blessings before reaching Punjab for the first sched of #3 with @bajwasonam @remodsouza @itsBhushanKumar pic.twitter.com/YU12e8B9B4
— Varun Dhawan (@Varun_dvn) January 22, 2019
आपको बता दें कि, वरुण फिल्म कलंक की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। इस बात की जानकारी आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। आलिया ने वरुण के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि, वरुण ने फिल्म कलंक की शूटिंग पूरी कर ली है। हमारी साथ में चौथी फिल्म पूरी हुई और वरुण अब भी अपने हार्ड वर्क से मुझे सरप्राइज करता है। इसके साथ वो क्रेजी पर्सन की तरह मुझे हंसाता भी है। मैं जल्द से जल्द वरुण का किरदार फिल्म में देखना चाहती हूं और बिल्कुल भी इंतजार नहीं कर सकती हूं।
यह भी पढ़ें: फिल्म गली बॉय का नया गाना देखिए, रणवीर सिंह रैप करते हुए कह रहे हैं 'मेरे गली में'
