विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिल्म गली बॉय का नया गाना देखिए, रणवीर सिंह रैप करते हुए कह रहे हैं 'मेरे गली में'

By Rahul soniEdited By:
Published: Tue, 22 Jan 2019 01:32 PM (IST)Updated: Wed, 23 Jan 2019 08:33 AM (IST)

गली बॉय का प्रीमियर फरवरी में बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में होना है और उसके बाद 14 फरवरी (वेलंटाइन डे) को फिल्म रिलीज़ होगी।

फिल्म गली बॉय का नया गाना देखिए, रणवीर सिंह रैप करते हुए कह रहे हैं 'मेरे गली में'
फिल्म गली बॉय का नया गाना देखिए, रणवीर सिंह रैप करते हुए कह रहे हैं 'मेरे गली में'

मुंबई। फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह ने उनकी अगली फिल्म गली बॉय का नया गाना 'मेरे गली में' रिलीज कर दियाl रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए सॉन्ग को रिलीज किया है। इस गाने में रणवीर सिंह अन्य कलाकारों के साथ रैप करते नजर आ रहे हैंl

फिल्म गली बॉय इन दिनों खूब चर्चा में है। कुछ दिन पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था और अब दर्शकों के सामने इस फिल्म का नया गाना भी आ गया है। खास बात यह है कि, यह गाना मुंबई के धारावी इलाके में शूट किया गया हैl इस बारे में लिखते हुए रणवीर सिंह ने कहा है, 'मेरे गली में आउट नाऊ’ इसके बाद उन्होंने गाने की लिंक साझा की हैl इस गाने को रणवीर सिंह के अलावा डिवाइन और नजी जैसे लोगों ने आवाज दी हैl वहीं इस गाने में रणवीर सिंह गरीब झुग्गी-झोपड़ियों के बच्चों के साथ डांस करते नजर आ रहे हैंl

गौरतलब है कि फिल्म गली बॉय ज़ोया अख्तर के निर्देशन में बनी है जो कि मुंबई के स्ट्रीट (गल्ली) रैपर की कहानी है। फिल्म को ज़ोया के भाई फरहान और रितेश सिधवानी की कंपनी प्रोड्यूस कर रही है। फिल्म में कल्कि केकला और विजय राज का भी अहम् रोल है। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी बड़ा रोल निभाया हैl फिल्म में रणवीर सिंह ने नावेद शेख़ और आलिया ने सकीना का रोल निभाया है। ये म्यूज़िकल रैप फिल्म मुंबई के अंडरग्राउड रैपर डिवाइन और नयेज़ी (नावेद शेख़) की असली कहानी है।

फिल्म में ट्रेलर से पता चलता है कि फिल्म में डायलॉग के बराबर रैप्स हैं। साथ ही बातें भी मुंबई के धारावी और स्लमस एरिया में बोली जाने वाली हैं। ये रणवीर की अब तक की फिल्मों से हट कर है। आपको बता दें कि, गली बॉय का प्रीमियर फरवरी में बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में होना है और उसके बाद 14 फरवरी (वेलंटाइन डे) को फिल्म रिलीज़ होगी। 

यह भी पढ़ें: करीना कपूर खान क्या लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, आ गया खुद करीना का जवाब

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन के परिवार का भी है फैमिली Whats app ग्रुप, जानें कौन है सबसे ज्यादा एक्टिव बच्चन