विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमिताभ बच्चन के परिवार का भी है फैमिली Whats app ग्रुप, जानें कौन है सबसे ज्यादा एक्टिव बच्चन

By Rahul soniEdited By:
Published: Mon, 21 Jan 2019 04:05 PM (IST)Updated: Tue, 29 Jan 2019 08:13 AM (IST)

करण जौहर के प्रसिद्ध शो कॉफी विद करण के आने वाले एपिसोड में अभिषेक बच्चन और उनकी बहन श्वेता बच्चन शामिल होंगे।

अमिताभ बच्चन के परिवार का भी है फैमिली Whats app ग्रुप, जानें कौन है सबसे ज्यादा एक्टिव बच्चन
अमिताभ बच्चन के परिवार का भी है फैमिली Whats app ग्रुप, जानें कौन है सबसे ज्यादा एक्टिव बच्चन

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई. कॉफ़ी विद करण में इस बार भाई बहन की जोड़ी अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन हिस्सा बनने जा रही है. यह पहली बार है कि जब किसी शो का हिस्सा दोनों भाई और बहन बने हैं. इस दौरान करण ने रैपिड फायर राउंड में बच्चन परिवार के कई राज खुलवाए हैं.

उन्होंने श्वेता बच्चन से पूछा कि ऐश्वर्या और अभिषेक में से अच्छा एक्टर कौन है. उस पर उन्होंने अभिषेक का नाम लिया. वहीं उन्होंने अभिषेक के मुकाबले ऐश्वर्या राय को पेरेंट के रूप में सख्त और टफ बताया. रैपिड फायर राउंड में श्वेता ने बताया कि उन्हें भाभी ऐश्वर्या की कौन सी आदत बिल्कुल पसंद नहीं हैं. इस पर श्वेता ने कहा कि ऐश्वर्या उनके फोन और मेसेज का जवाब नहीं देती हैं और उन्हें उनकी यह बात पसंद नहीं है. उन्होंने कहा कि ऐश्वर्या सेल्फ मेड स्ट्रांग वीमेन हैं. वहीं उनकी मां को उन्होंने शानदार एक्ट्रेस की उपाधि दी.

अभिषेक ने बताया कि उनका भी एक फैल्मिली वॉट्स एप ग्रुप है और जिसमें सबसे ज्यादा एक्टिव रहती हैं उनकी माँ, लेकिन पापा मेसेज लेट से देखते हैं और वह भी दो दिनों के बाद उसका जवाब देते हैं. उन्होंने बताया कि इस ग्रुप में जाया बच्चन, अमिताभ बच्चन, श्वेता अभिषेक और उनके बच्चे भी शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने तोड़ा इन सितारों का भ्रम, कहा कुछ ऐसा कि अब...

यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा के सेन्स ऑफ़ ह्यूमर के पीएम मोदी भी हैं कायल, ट्विट्टर पर एक दूसरे से कर रहे हैं ऐसी बातें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।