Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वरुण धवन के बड़े भाई रोहित धवन दूसरी बार बने पिता, बेबी बॉय का किया स्वागत

    By Tanya AroraEdited By:
    Updated: Wed, 04 May 2022 05:23 PM (IST)

    निर्देशक डेविड धवन के परिवार में एक बार फिर से खुशियों का माहौल है क्योंकि उनके घर में एक बार फिर से नन्हा मेहमान आया है। वरुण धवन के भाई रोहित धवन दूसरी बार पिता बनें उनकी पत्नी जान्हवी ने बेबी बॉय को जन्म दिया।

    Hero Image
    varun dhawan elder brother and shehzada director rohit blessed with a baby boy read details. Photo Credit- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन दूसरी बार चाचा बने हैं, उनके बड़े भाई और 'ढिशूम' और 'देसी बॉयज' जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले रोहित धवन की पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है। रोहित शेट्टी की पत्नी जान्हवी ने साल 2018 में बेटी को जन्म दिया था और अब 4 साल बाद एक बार फिर से डेविड धवन के परिवार में खुशी का माहौल है। दोनों एक बार फिर से माता-पिता बने हैं। हाल ही में अस्पताल से बाहर निकलते हुए वरुण धवन के बड़े भाई पैपराजी कैमरा में कैप्चर हुए। इस वक्त धवन परिवार में बेहद खुशी का माहौल है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिंदुजा अस्पताल से निकलते हुए स्पॉट हुए रोहित धवन

    सेलेब्रिटी फोटोग्राफर वरिंदर चावला ने रोहित धवन का अस्पताल से निकलते हुए एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में ब्लू शर्ट के साथ मट्टी कलर के शॉर्ट्स पहने और सिर पर कैप लगाए रोहित धवन खार के हिंदुजा अस्पताल से बाहर निकलते हुए स्पॉट हुए। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'रोहित धवन के घर बेबी बॉय हुआ है'। एक्टर वरुण धवन अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी भतीजी के साथ मस्ती करते हुए तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करते हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

    नताशा दलाल ने बेबी शावर का किया था आयोजन

    वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल ने कुछ दिनों पहले ही अपनी भाभी जान्हवी के लिए बेबी शावर का आयोजन किया था। जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थीं। रोहित धवन की पत्नी का बेबी शावर अलीबाग में किया गया था, जिसमें उनके परिवार और दोस्त शामिल हुए थे। अर्जुन कपूर की छोटी बहन अंशुला कपूर भी जान्हवी धवन के बेबी शावर में पहुंची थीं, जिसकी तस्वीरें उन्होंने 20 मार्च 2022 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी।

    साल 2012 में गोवा में हुई थी धूमधाम से शादी

    निर्देशक डेविड धवन के बड़े बेटे और निर्देशक रोहित धवन और जान्हवी की शादी साल 2012 में बड़े ही धूमधाम से गोवा में हुई थी। रोहित धवन ने बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में फिल्म 'देसी बॉयज' से की थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम ने काम किया था। इसके 4 साल बाद रोहित ने फिल्म 'ढिशूम' बनाई, जिसमें जॉन अब्राहम के साथ-साथ रोहित के छोटे भाई वरुण धवन भी नजर आए। अब जल्द ही रोहित फिल्म 'शहजादा' लेकर आ रहे हैं, जिसमें कार्तिक आर्यन और कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं।