Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Varun Dhawan Marriage : टल गई है वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी, ये है कारण

    By Vineet SharanEdited By:
    Updated: Mon, 03 Feb 2020 11:19 AM (IST)

    Varun Dhawan Marriage बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी हाल में रिलीज हुई है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कुछ खास कमाई करने में नाकाम रही है।

    Varun Dhawan Marriage : टल गई है वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी, ये है कारण

    नई दिल्ली, जेएनएन। Varun Dhawan Marriage : बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी हाल में रिलीज हुई है। इस फिल्म में वरुण धवन के अलावा श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही, प्रभुदेवा और अपार शक्ति खुराना भी हैं। स्ट्रीट डांसर थ्रीडी को क्रिटिक्स ने अच्छे रिव्यू दिए हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास कमाई करने में नाकाम रही है। इस फिल्म को फेमस कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि वरुण धवन फिल्म की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट से काफी परेशान हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि वरुण धवन ने रेमो की अगली फिल्म डांसिंग डैड भी साइन कर रखी है। इस फिल्म को पहले बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान करने वाले थे। पर अब कहा जा रहा है कि उन्होंने यह फिल्म करने से इनकार कर दी है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के चलते वरुण ने अपनी शादी टाल दी है।

    इस साल के अंत में करने वाले थे शादी

    वरुण अपनी लांग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे थे। दोनों इस साल के अंत तक शादी करने की योजना बना रहे थे। पर अब वरुण धवन पहले अपने करियर पर ध्यान देना चाहते हैं। वरुण धवन की पिछले फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं किया था। ऐसा लग रहा है कि अभिनेता वरुण धवन के साथ अभी कुछ ठीक नहीं हो रहा है।

    कुली नंबर वन में नजर आएंगे वरुण धवन

    वरुण धवन की कई बड़ी फिल्में कतार में हैं। वह अपने पापा डेविड धवन की कुली नंबर वन में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान भी हैं। इसके अलावा करण जौहर की मिस्टर लेले और श्रीराम राघव की अगली फिल्म में भी वह नजर आएंगे।