Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Valentine's Day 2023: कियारा-सिद्धार्थ से अथिया-राहुल तक, ये स्टार्स सेलिब्रेट करेंगे अपना पहला वैलेंटाइन डे

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Tue, 14 Feb 2023 10:42 AM (IST)

    Valentines Day 2023 These Star Couples Celebrate Their First V-Day 2023 कियारा-सिद्धार्थहंसिका मोटवानी - सोहेल कथूरिया और रणबीर कपूर आलिया भट्ट के अलावा कई साउथ स्टार्स और टीवी स्टार्स भी शादी के बाद अपना पहला वैलेंटाइन डे मना रहे हैं।

    Hero Image
    Valentine s Day 2023 These Star Couples Celebrate Their First V-Day 2023

    नई दिल्ली, जेएनएन। Valentine's Day 2023: 'वैलेंटाइन डे' जिसे हम प्यार का दिन ​कहा जाता है। प्यार करने वाले इस दिन का इंतजार पूरे साल करते हैं। अपने प्यार का इजहार करने के लिए 'वैलेंटाइन डे' बेहतर दूसरा कोई दिन हो ही नहीं सकता है। आज के दिन सभी प्यार करने वाले अपने पार्टनर के साथ मिलकर इस खूबसूरत डे को और खूबसूरत बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। ऐसे में आईए जानते हैं बॉलीवुड के उन कपल्स के बारे में जो शादी के बाद पहली बार 'वैलेंटाइन डे' मना रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कियारा आडवाणी - सिद्धार्थ मल्होत्रा

    बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों ने 7 फरवरी, 2023 को सात फेरे लिए हैं। अभी भी उनकी शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। कियारा और सिद्धार्थ शादी के बाद अपना पहला 'वैलेंटाइन डे' मना रहे हैं।

    हंसिका मोटवानी - सोहेल कथूरिया

    एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने 4 दिसंबर, 2022 को सोहेल ​कथूरिया संग शादी की है। सोहेल की ये दूसरी शादी है। दोनों ने जयपुर में शाही अंदाज से शादी की है। शादी के बाद हंसिका और सोहेल भी अपना पहला 'वैलेंटाइन डे' मना रहे हैं।

    अली फजल - ऋचा चड्ढा

    बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और 'मिर्जापुर' फेम अली फजल का भी शादी के बाद ये पहला 'वैलेंटाइन डे' है। लंबे इंतजार के बाद दोनों ने 4 अक्टूबर, 2022 को निकाह किया था। वहीं, अब दोनों इस साल अपना पहला 'वैलेंटाइन डे' मनाएंगे।

    रणबीर कपूर - आलिया भट्ट

    बॉलीवुड के क्यूट कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लिए इस साल 'वैलेंटाइन डे' काफी स्पेशल है। शादी के बाद दोनों अपना पहला 'वैलेंटाइन डे' अपनी बेटी के साथ सेलिब्रेट करेंगे।

    अथिया शेट्टी - केएल राहुल

    बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने 23 जनवरी, 2023 को भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल संग शादी की है। वहीं, शादी के बाद ये न्यूली वेड कपल भी अपना पहला 'वैलेंटाइन डे' बड़े ही रोमांटिक अंदाज से सेलिब्रेट करेगा।