Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिकिनी फोटोशूट में वाणी कपूर की 'साइज जीरो' फिगर ने बढ़ाई फैंस की चिंता, बोले- ज्यादा उपवास में मत कीजिए!

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Wed, 16 Feb 2022 02:58 PM (IST)

    Vaani Kapoor Latest Bikini Photos वाणी कपूर अब रणबीर कपूर के साथ शमशेरा में दिखेंगी। यह जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर दिखने वाली है। फिल्म में संजय दत्त भी एक अहम किरदार में नजर आएंगे। वाणी पिछले साल बेलबॉटम और चंडीगढ़ करे आशिकी में नजर आयी थीं।

    Hero Image
    Vaani Kapoor Flaunts Her Size Zero Figure in Latest Photoshoot. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। वाणी कपूर बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेज में शामिल हैं, जो स्टाइल और फिटनेस का बेहतरीन कॉम्बिनेशन हैं। सोशल मीडिया में बेहद सक्रिय वाणी अक्सर अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं, जिनमें उनका बिंदास और ग्लैमरस लुक फैंस को आकर्षित करता है। अब वाणी ने अपनी कुछ नई तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें उन्होंने येलो रंग की बिकिनी ड्रेस पहनी हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस आउटफिट में वाणी की टोंड फिजीक नजर आ रही है और सोशल मीडिया का तापमान उनकी तस्वीरों ने बढ़ा दिया है। वाणी ने एक फोटो के साथ लिखा भी है- समर प्रीव्यू। इस तस्वीर पर कई फैंस ने रिएक्ट किया है। किसी ने दिल की इमोजी बनाकर तारीफ की तो किसी ने फायर की इमोजी बनाकर अपनी भावनाएं जाहिर कीं। वहीं, कई फैंस ने कमेंट करके वाणी को हॉट बताया। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Vaani Kapoor (@_vaanikapoor_)

    दूसरी तस्वीर में वाणी का अंदाज देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे उन्होंने काफी वेट लूज किया है। इस तस्वीर के साथ वाणी ने लिखा- खुली आंखों से सपने देखना। इस तस्वीर को भी तमाम लोगों ने पसंद किया है। हालांकि, कुछ यूजर्स ने वाणी की फिगर को लेकर मजाकिया कमेंट किये हैं। एक यूजर ने लिखा- इतने पैसे का क्या फायदा, जब कपड़े नहीं खरीद सकतीं। एक और यूजर ने लिखा- आप कुछ खाया कीजिए। ज्यादा उपवास मत कीजिए। कई यूजर्स ने लिखा कि गर्मियां शुरू हो गयी हैं। कुछ फैंस ने वाणी से पूछा है, क्या है जीरो साइज है?

    View this post on Instagram

    A post shared by Vaani Kapoor (@_vaanikapoor_)

    वाणी की फिल्मों की बात करें तो रणबीर कपूर के साथ उनकी फिल्म शमशेरा रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शमशेरा पहले 18 मार्च को आने वाली थी, मगर इस तारीख को बच्चन पांडेय आ रही है। शमशेरा एक पीरियड एक्शन फिल्म है, जिसकी कहानी ब्रिटिश हुकूमत के दौर में कही गयी है। फिल्म में संजय दत्त भी एक अहम किरदार में नजर आएंगे। 2021 में वाणी आयु्ष्मान खुराना के साथ चंडीगढ़ करे आशिकी और अक्षय कुमार के साथ बेलबॉटम में नजर आयी थीं। सिनेमाघरों में वाणी की पिछली फिल्म वॉर है, जिसमें उन्होंने ऋतिक रोशन के अपोजिट फीमेल लीड रोल निभाया था। 2019 में आयी यह फिल्म बेहद कामयाब रही थी। 

    comedy show banner
    comedy show banner