विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Urfi Javed Video: सगाई की खबरों के बीच मुंह छुपाती नजर आईं उर्फी जावेद, वायरल हुआ एक्ट्रेस का नया लुक

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Wed, 04 Oct 2023 04:15 PM (IST)

उर्फी जावेद (Urfi Javed) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। मंगलवार को उर्फी जावेद की कुछ ...और पढ़ें

Urfi Javed Engaged, Urfi Javed New Video
Urfi Javed Engaged, Urfi Javed New Video

HighLights

  1. सगाई के बाद उर्फी जावेद का नया वीडियो आया सामने
  2. उर्फी जावेद मीडिया में मुंह छुपाती आई नजर
  3. पैपराजी को देख परेशान हुई एक्ट्रेस

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  Uorfi Javed New Video: फिल्म इंडस्ट्री में अपने फैशन का जलवा बिखरने वाली उर्फी जावेद (Urfi Javed) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। मंगलवार को उर्फी जावेद की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें वह किसी शख्स के साथ पूजा करती नजर आई थी।

इन तस्वीरों के बाद सोशल मीडिया पर खबर फैली की उन्होंने सगाई कर ली है। हालांकि, अभी तक इन खबरों पर उर्फी का कोई रिएक्शन नहीं आया है, लेकिन बुधवार को उन्हें एक नए अवतार में स्पॉट किया गया।

यह भी पढ़ें- Urfi Javed Engaged: उर्फी जावेद ने रचाई सगाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं ये तस्वीरें?

सगाई की खबरों के बाद इस अंदाज में उर्फी

हमेशा की तरह इस बार भी उर्फी जावेद (Urfi Javed) एक बार फिर अपने अतरंगी अंदाज में नजर आई। बुधवार को उर्फी मुंबई में पैपराजी के कैमरे में कैद हुई। इस दौरान वह वायर्ड प्रोटेक्शन के लुक में नजर आई।  उन्होंने ब्लैक की नेट वाली ड्रेस पहनी थी, जिसे वायर्ड प्रोटेक्शन लुक में डिजाइन किया गया था और वह इससे पहले चेहरा भी छुपाती नजर आई।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

उर्फी ने कैमरे के आगे बदली ड्रेस

इस वीडियो को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है, जिसमें वह अपना केज गिरता दिखाई देती है और फिर बॉडीकॉन वन पीस नजर आती हैं। इसके बाद उर्फी हील्स उतारकर स्टॉकिंगस करती है और आगे बढ़ जाती हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Uorfi (@urf7i)

एक्ट्रेस का टीवी करियर

एक्ट्रेस अपने फैशन सेंस के चलते बॉलीवुड के दो मशहूर डिजाइनर को भी अपना दीवाना बना चुकी है। उन्होंने   अबू जानी-संदीप खोसला और अमित अग्रवाल के साथ काम भी किया है। उर्फी जावेद के एक्टिंग करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2016 में टीवी इंडस्ट्री में करियर शुरू किया था। उर्फी जावेद टीवी सीरियल्स के अलावा 'बिग बॉस ओटीटी' और 'स्पिल्ट्सविला' जैसे रियलिटी शोज में भी नजर आईं।

यह भी पढ़ें- Uorfi Javed New Video: दिल संभालकर देखिए उर्फी जावेद का नया डरावना लुक, वीडियो देख फैंस ने पढ़ी हनुमान चालीसा