विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Urfi Javed Engaged: उर्फी जावेद ने रचाई सगाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं ये तस्वीरें?

By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
Published: Tue, 03 Oct 2023 01:59 PM (IST)Updated: Tue, 03 Oct 2023 02:44 PM (IST)

Urfi Javed Ring Ceremony सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा का विषय बनी ...और पढ़ें

क्या उर्फी जावेद ने कर ली सगाई (Photo Credit-Instagram)
क्या उर्फी जावेद ने कर ली सगाई (Photo Credit-Instagram)

HighLights

  1. क्या उर्फी जावेद ने कर ली सगाई
  2. सोशल मीडिया पर वायरल हुईं उर्फी ये फोटो
  3. चर्चा का विषय बना उर्फी जावेद का नाम

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Urfi Javed Engaged Viral Pics: बिग बॉस ओटीटी-1 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आने वालीं टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं हैं। अक्सर देखा जाता है कि अपने अतरंगी ड्रेसिंग सेंस को लेकर उर्फी लगातार लाइमलाइट बटोरती रहती हैं।

लेकिन फिलहाल किसी अन्य वजह से उर्फी जावेद का नाम सुर्खियां बटोर रहा है। खबर है कि उर्फी ने शायद सगाई रचाई ली है और इस मामले को लेकर एक्ट्रेस की कुछ अनसीन तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

क्या उर्फी जावेद ने कर ली सगाई

आए दिन उर्फी जावेद कुछ न कुछ ऐसा करती रहती हैं, जो हर किसी को हैरान करता है। अपने इस अंदाज को लेकर उर्फी चर्चा का विषय भी बनती हैं। लेकिन मौजूदा समय में सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद की जो लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं, उन्हें देखकर आपके होश उड़ने वाले हैं। टेली चक्कर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर उर्फी की कुछ अनसीन फोटो को शेयर किया है। 

इन फोटो में आप देख सकते हैं कि उर्फी किसी लड़के को शायद रिंग पहनाते हुए नजर आ रही हैं, साथ ही सामने हवन कुंड और पंडित भी बैठा हुआ नजर आ रहा है। जिसकी वजह से ये चर्चा अब तेज हो गई है कि क्या सच में उर्फी जावेद ने किसी से सगाई रचा ली है।

View this post on Instagram

A post shared by Uorfi (@urf7i)

View this post on Instagram

A post shared by Uorfi (@urf7i)

हालांकि इस मामले की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है। लेकिन अगर इन तस्वीरों में थोड़ी बहुत भी सच्चाई है तो उर्फी के फैंस के लिए ये काफी शॉकिंग होने वाला है। दूसरी ओर कुछ फैंस का मानना है कि उर्फी की ये फोटो उनके किसी अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान की हैं। 

ड्रेसिंग सेंस को लेकर उर्फी बटोरती हैं सुर्खियां

अपने अजीबो-गरीब ड्रेसिंग सेंस की वजह से उर्फी जावेद अक्सर सुर्खियां में बनी रहती हैं। इसको लेकर उर्फी को कई बार भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है, लेकिन इसके बावजूद अपने बिंदास अंदाज के जरिए कई लोगों की फेवरेट भी मानी जाती हैं। 

ये भी पढ़ें- Tiger 3: सलमान खान की 'टाइगर-3' का ये होगा हाइलाइट सीन, इतने मिनट का होगा शाह रुख खान का कैमियो?