यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Urfi Javed: न पत्थर, न ब्लेड...अब उर्फी जावेद ने टी-बैग से बनाई ड्रेस, यूजर बोले- चलती फिरती चाय की दुकान
Urfi Javed New Video उर्फी जावेद (Urfi Javed) एक बार फिर अपनी नई ड्रेस को लेकर चर्चा में है। इस ...और पढ़ें

HighLights
- उर्फी जावेद ने फिर पहनी अजीब ड्रेस।
- इस बार टी-बैग से बनाई ड्रेस।
- यूजर बोले- चलती फिरती चाय की दुकान।
नई दिल्ली, जेएनएन। Urfi Javed New Video: एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed) रोजाना अपने अतरंगी फैशन को लेकर चर्चा में रहती है। इसी फैशन के चलते आज उर्फी जावेद के साथ कई बड़े-बड़े फैशन डिजाइनर्स ने काम किया है। इस बीच अदाकारा का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमे वह टी-बैग से बनी ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। उर्फी का ये अवतार देख सोशल मीडिया पर लोगों के होश उड़ गए है।
उर्फी की नई ड्रेस
हमेशा की तरह इस बार भी उर्फी जावेद नया फैशन लेकर आई है। एक बार फिर अपनी ड्रेस को बनाने में नया प्रयोग किया है। दरअसल, उर्फी जावेद ने इस बार अपनी ड्रेस टी-बैग से बनाई है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी जावेद ग्रीन टी बनाकर पी रही है। इस दौरान उन्होंने अचानक से आइडिया आता है और वह टी-बैग से अपनी ड्रेस बना लेती हैं। उर्फी जावेद टी-बैग से बना ड्रेस पहनकर काफी खुश नजर आती हैं। उर्फी जावेद ने इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, 'हेलो दोस्तों, चाय पीलो।'
View this post on Instagram
एक बार लोगों ने किया ट्रोल
इस तरह की ड्रेस पहनने के बाद अब उर्फी ट्रोल न हो ऐसा हो नहीं सकता है। एक यूजर ने लिखा है, चलती फिरती चाय की दुकान। दूसरे यूजर ने लिखा, दीदी क्या करके मानोगी। तीसरे यूजर ने लिखा, सुधर गई दीदी... आप कितनी सुंदर लग रही हो आज पूरे कपड़े में... मैं तो कहती हूं साड़ी पहना करो भगवान आपको सद्बुद्धि देगा। एक यूजर ने लिखा है, 'उर्फी बहुत क्रिएटिव है।'
इन डिजाइनर्स के साथ किया काम
बीत दिनों एक्ट्रेस डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला के साथ करती नजर आई थी। तो वहीं हाल ही में उन्होंने डिजाइनर अमित अग्रवाल के साथ नजर आई थी। उर्फी जावेद के एक्टिंग करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2016 में टीवी इंडस्ट्री में करियर शुरू किया था। उर्फी जावेद टीवी सीरियल्स के अलावा 'बिग बॉस ओटीटी' और 'स्पिल्ट्सविला' जैसे रियलिटी शोज में भी नजर आईं।
