यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Urfi Javed ने बिना कपड़े पहने सिर्फ गुलाब की पंखुड़ियोंसे ढका पूरा बदन, तस्वीर देखते ही शर्म से लाल हुए फैंस
उर्फी जावेद आज ये नाम हर किसी के जुबान पर चढ़ा हुआ है। उर्फी ने फैशन की दुनिया में बवाल ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Urfi Javed Topless Bold Video Viral: टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद के दिन की शुरुआत सोशल मीडिया बवाली पोस्ट के साथ शुरू होती है। उर्फी हर दिन अपने बोल्ड वीडियो के जरिए लोगों के होश उड़ाती हैं।
आप उनके लुक और कपड़ों को पसंद करें या न करें, लेकिन उसे इग्नोर कर पाना आपके लिए काफी मुश्किल होगा। ऐसे में एक बार फिर से उर्फी फैंस को तगड़ा झटका देने के लिए अपने बोल्ड लुक के साथ सामने आई हैं। उनका लुक देखकर आप भी शर्म से पानी-पानी हो जाएंगे।
बिना कपड़े पहन उर्फी ने गुलाब की पंखुड़ियों से ढका बदन
उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक नई तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनका लुक देखने से पहले आप दिल को जरा थाम लें। उर्फी एक बार फिर से टॉपलेस होकर कैमरे के सामने आई हैं। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि उर्फी ने बिना टॉप पहने हुए फोटोशूट कराया है। कपड़ों की जगह उर्फी ने फ्रंट पर गुलाब की पंखुड़ियां चिपकाई है। वहीं, उन्हें ग्रे कलर का ट्राउजर कैरी किया है। उर्फी ने इस दौरान अपने बालों को हाई पोनी से स्टाइल दिया है। एक्ट्रेस अपनी आंखें बंद कर पोज देती नजर आ रही हैं।
तस्वीर पर कमेंट कर लोगों ने किया ट्रोल
उर्फी जावेद की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जंगल में लगी आग की तरह वायरल हो रही है। इस तस्वीर पर कमेंट कर यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, "मुझे तुम्हारा फोटोग्राफर बनाना हैं...यही मेरी इच्छा है।" वहीं, दूसरे ने लिखा, "आप यही वाली ट्राउजर/पेंट क्यों पहनती हैं हमेशा। क्या आपके पास एक ही ट्राउजर है?" एक ने कहा, "आपको कपड़े पहनने में क्या दिक्कत है।" एक ने गुस्से में कमेंट करते हुए लिखा, "इसकी भी क्या जरूरत थी।" ऐसे कई और कमेंट उर्फी के इस वीडियो पर आ रहे हैं।
.png)
