विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Urfi Javed ने पहनी च्युंइगम से बनी ड्रेस, यूजर बोले- अगली बार पान या गुटका ड्रेस पहनना

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Mon, 08 May 2023 11:22 PM (IST)Updated: Mon, 08 May 2023 11:49 PM (IST)

Urfi Javed New Post उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने टॉप की तस्वीरे शेयर की हैं। फोटो में देख ...और पढ़ें

Urfi Javed, Urfi Javed photo Credit Instagram
Urfi Javed, Urfi Javed photo Credit Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Urfi Javed New Post: अजीबो गरीब स्टाइल में रहने वाली उर्फी जावेद (Urfi Javed) आज दुनिया भर में मशहूर हो चुकी है। हर बार एक्ट्रेस अपने अगल फैशन से सबको हैरान करती है। इस बार भी उर्फी ने ऐसा ही किया। उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने टॉप की तस्वीरे शेयर की हैं।

च्युंइगम से बना पहना टॉप

उर्फी जावेद ने इस बार सारी हदें पार कर दी। एक्ट्रेस ने च्युंइगम से बना टॉप पहना। इस टॉप को उन्होंने बबलगम टॉप कहा है। फोटो में देख सकते है कि एक्ट्रेस पिंक कलर का ये टॉप पहने सोफे पर बैठी नजर आ रही है। वह एक के बाद एक कई पोज देती नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "द बबलगम टॉप, मेड फ्रॉम च्युइंग गम"

View this post on Instagram

A post shared by Uorfi (@urf7i)

यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल

अब ऐसे कपड़े उर्फी पहने और वह ट्रोल न हो ऐसा हो नहीं सकता। इस फोटो में भी ऐसा ही हुआ है। एक यूजर ने लिखा, "इतने च्युइंग गम चबाए किसने होंगे...अकेले उर्फी ने या पूरी टीम ने"। दूसरे ने लिखा, अगली बार पान या गुटका ड्रेस। वहीं एक यूजर ने कमेंट किया, बस यही बाकी था।

अबू जानी और संदीप खोसला संग किया काम

बता दें, उर्फी अब धीरे-धीरे अपने सपनों को पूरा करती नजर आ रही है। बीत दिनों एक्ट्रेस डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला के साथ करती नजर आई थी। तो वहीं हाल ही में उन्होंने डिजाइनर अमित अग्रवाल के साथ नजर आई। अमित अग्रवाल के नए स्टोर का उद्घाटन किया था, जिसमें तमाम हस्तियों ने शिकरत की। इन्हीं में से एक उर्फी जावेद भी थी।

जीनत अमान से की मुलाकात

इस दौरान उर्फी ने अदाकारा जीनत अमान से भी मुलाकात की। इस दौरान अदाकारा जीनत के साथ तस्वीरें क्लिक करवाई थीं। उर्फी इस मुलाकात के बाद काफी खुश नजर आईं।