विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Urfi Javed: मुंबई की सड़कों पर बालों वाला टॉप पहनकर निकली उर्फी जावेद, यूजर बोले- अपने बाल काटकर बनाया है क्या

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Wed, 31 May 2023 11:11 PM (IST)

Urfi Javed Video उर्फी रोजाना मुंबई की सड़कों पर अजीबो-गरीब ड्रेस पहनकर निकल पड़ती है। इस बार भी उर्फी ने ...और पढ़ें

Urfi Javed, Urfi Javed video Photo Credit Instagram
Urfi Javed, Urfi Javed video Photo Credit Instagram

HighLights

  1. उर्फी जावेद का फिर दिखा नया अवतार
  2. एक्ट्रेस ने पहना बालों से बना क्रॉप-टॉप
  3. सोशल मीडिया पर हो गई ट्रोल

 नई दिल्ली, जेएनएन।  Urfi Javed Video: उर्फी जावेद (Urfi Javed) आज दुनिया भर में मशहूर हो चुकी है। हर बार एक्ट्रेस अपने अगल फैशन से सबको हैरान करती है। इस बार भी उर्फी ने ऐसा ही किया। बुधवार शाम उर्फी का एक और नया अवतार देखने को मिला। पैपराजी ने उन्हें एक बार फिर नए अवतार में अपने कैमरे में कैद किया।

बालों से बना उर्फी का टॉप

अदाकारा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमे उर्फी की ड्रेस बार की तरह काफी यूनिक थी। सेलिब्रिटी फोटोग्राफ विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उर्फी क्रॉप-टॉप और जींस पहने हुई है और उन्होंने एक बार फिर अपने ड्रेसिंग सेंस लोगों को हैरान किया है। उर्फी जावेद ने क्रॉप-टॉप के फ्रंट पर नकली बाल लगाए हैं जो उनके घुटने तक लटक रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

लोगों ने किया ट्रोल

इस तरह की ड्रेस पहनने के बाद अब उर्फी ट्रोल न हो ऐसा हो नहीं सकता है। एक यूजर ने लिखा है, 'मतलब कहीं भी कुछ भी लगा लेती है।' एक यूजर ने लिखा है, 'फैशन के नाम पर कुछ भी।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'उर्फी जावेद पागल हो गई है।' चौथे ने लिखा, इसने क्या अपने बालों से बनाया है ये टॉप।

च्युंइगम से बना टॉप भी पहना था

इससे पहले उर्फी जावेद ने च्युंइगम से बना टॉप पहना था। इस टॉप को उन्होंने बबलगम टॉप कहा है। एक्ट्रेस ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "द बबलगम टॉप, मेड फ्रॉम च्युइंग गम"

View this post on Instagram

A post shared by Uorfi (@urf7i)

उर्फी जावेद का एक्टिंग करियर

उर्फी जावेद के एक्टिंग करियर की बात करें तो वह साल 2016 में टीवी इंडस्ट्री में शो 'बड़े भैया की दुल्‍हनिया' में पहली बार नजर आई थीं। इसके बाद उर्फी जावेद टीवी के कई शोज में एक्टिंग करते दिखाई दीं। उर्फी जावेद टीवी सीरियल्स के अलावा 'बिग बॉस ओटीटी' और 'स्पिल्ट्सविला' जैसे रियलिटी शोज में भी नजर आईं।

बीत दिनों एक्ट्रेस डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला के साथ करती नजर आई थी। तो वहीं हाल ही में उन्होंने डिजाइनर अमित अग्रवाल के साथ नजर आई।