यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
OMG!!! Urfi Javed ने पहनी टेडी बियर से बनी ड्रेस, देखकर खुशी से झूम उठेंगे बच्चे
Urfi Javed ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी शो मेरी दुर्गा से की थी। इसके बाद वह बेपनाह बड़े ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Urfi Javed Latest Video: सोशल मीडिया क्वनी उर्फी जावेद एक बार फिर से अपने नए लुक के साथ सामने आई हैं। इस बार उर्फी का ड्रेसिंग सेंस देखकर बड़ों का तो पता नहीं, लेकिन बच्चे जरूर खुश होने वाले हैं।
हर बार लुक को लेकर चर्चा में आती हैं उर्फी जावेद
उर्फी जावेद लगभग हर दिन ही अपने लुक की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। अब तक उर्फी न जानें किन-किन चीजों से अपने लुक ड्रेस डिजाइन कर चुकी हैं। उनका हर वीडियो मिनटों में वायरल हो जाता है। इसी बीच एक बार फिर से उनका नया लुक इंटरनेट पर छा गया है।
कुछ ऐसा है उर्फी का नया लुक
उर्फी जावेद का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पहली बार उनके लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। उर्फी ने इस बार अपने लिए जिस चीज की ड्रेस बनाई है, यकीनन उसे बच्चे काफी पसंद करने वाले हैं। उर्फी ने इस बार छोटे-छोटे क्यूट टेडी बियर से अपने लिए जैकेट तैयार की है, जो वाकई में काफी डिफरेंट लुक दे रहा है। इस जैकेट के साथ उर्फी ने अंदर एक येलो कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहनी है। वहीं, बालों को बन बनाकर उन्होंने स्टाइल दिया है। इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। इस पर कमेंट कर यूजर्स उनकी तारीफ कर रहे हैं।
उर्फी ने की बना कपड़ों के सामने आने घोषणा
उर्फी ने हाल ही में एक ऐसी घोषणा की थी, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया था। उर्फी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कुछ स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कहा था, "गाइज क्लियर योर कैलेंडर फॉर टूमौरो, आई एम गोइंग टू गेट नेकेड।" इस वीडियो के बाद लोग उनके नए अवतार को लेकर काफी सोच में पड़ गए थे। हालांकि, ऐसा कुछ नहीं हुआ था।
