विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

October Release: महा-मनोरंजन से सजेगा सिनेमाघर, अक्टूबर में गदर मचाने आ रहीं 12 बड़ी फिल्में; नोट कर लें डेट

Published: Thu, 01 Oct 2026 04:02 PM (IST)

October Release In Theatres: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक सिनेमाघरों में अक्टूबर के महीने में मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्में रिलीज होने वाली हैं। यहां देखिए पूरी लिस्ट...

अक्टूबर में रिलीज होने वालीं फिल्में

अक्टूबर में रिलीज होने वालीं फिल्में

HighLights

  1. अक्टूबर में रिलीज हो रही हैं बड़ी फिल्में

  2. हॉलीवुड फिल्मों को लेकर भी है उत्सुकता

  3. रणबाली भी अक्टूबर में ही हो रही रिलीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्टूबर का महीना शुरू हो गया है। मूवी लवर्स के लिए यह महीना इसलिए खास है, क्योंकि इन 31 दिनों के अंदर सिनेमाघरों में एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज होने वाली हैं।

अक्टूबर के महीने में एक्शन भी होगा, थ्रिल भी होगा और फुल ऑन कॉमेडी भी होगी। इस महीने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड और साउथ इंडियन सिनेमा तक... कई धांसू फिल्में रिलीज होने वाली हैं। अगर आप इस महीने सिनेमाघरों में मूवी देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले अपकमिंग रिलीज की लिस्ट पर एक ध्यान दें।

थिएटर्स में रिलीज होने वाली बॉलीवुड फिल्में

अक्टूबर के महीने में कई बॉलीवुड फिल्में रिलीज होने वाली हैं। कुछ सीक्वल हैं तो कोई नई स्टार कास्ट से सजी फिल्में हैं।

दृश्यम 3- अजय देवगन की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) कल यानी 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस बार अजय देवगन के साथ लीड रोल में तब्बू और जयदीप अहलावत नजर आएंगे।

Ajay Devgn Drishyam 3

प्रेम कीटाणु- कॉमेडी ड्रामा प्रेम कीटाणु (Prem Keetanu) भी दृश्यम 3 के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म का निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की ने किया है। वहीं, लीड रोल में वीर पहाड़िया, आफिया सय्यद, अपारशक्ति खुराना, राकेश बेदी और निखिल विजय जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं।

उड़ता तीर- स्पाई कॉमेडी ड्रामा उड़ता तीर (Udta Teer) आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की अपकमिंग एंटीसिपेटेड फिल्म है जिसको लेकर काफी इंतजार हो रहा था। यह फिल्म 9 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Udta Ter

नई नवेली- अक्टूबर में कॉमेडी के साथ हॉरर का डोज देने यामी गौतम बड़े पर्दे पर आ रही हैं। उनकी आगामी फिल्म नई नवेली (Nayyi Naveli) है जो सिनेमाघरों में 16 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।

प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्जवल निकम- उज्जवल निकम की बायोपिक प्रहार (Prahaar) में राजकुमार राव और वामिका गब्बी लीड रोल में हैं। यह फिल्म बड़े पर्दे नई नवेली के साथ 16 अक्टूबर को रिलीज होगी।

पहला प्यार दूसरी बार- लव रंजन की आगामी रोम-कॉम ड्रामा पहला प्यार दूसरी बार (Pehla Pyaar Doosri Baar) 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से नए कलाकारों को लॉन्च किया जा रहा है।

Pehla Pyaar Dusri baar

तुम मेरे हो- ईशा मालवीय और गुरमीत चौधरी की आगामी रोमांटिक ड्रामा तुम मेरे हो (Tum Mere Ho) आ रही है। इस फिल्म का निर्देशन आशीष पांडा कर रहे हैं। यह 23 अक्टूबर को ही रिलीज हो रही है।

थिएटर्स में रिलीज होने वाली साउथ इंडियन फिल्में

बॉलीवुड के अलावा कई साउथ इंडियन फिल्में भी अक्टूबर में रिलीज के लिए कतार में हैं। यहां देखिए लिस्ट...

विश्वंभरा- चिरंजीवी, तृषा कृष्णन और कुणाल कपूर की तेलुगु फिल्म विश्वंभरा (Vishwambhara) भी मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हौ।

रणबाली- मोस्ट अवेटेड फिल्मों में एक नाम विजय देवरकोंडा की फिल्म रणबाली (Ranabaali) भी है। यह पीरियड एक्शन ड्रामा 16 अक्टूबर को ही सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका में हैं।

Ranabaali

जेलर 2- रजनीकांत की जेलर का सीक्वल जेलर 2 भी अक्टूबर में धमाका करने आ रही है। यह फिल्म 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इंडियन थिएटर्स में रिलीज होने वालीं हॉलीवुड फिल्में

बॉलीवुड और साउथ इंडियन फिल्मों को टक्कर देने मैदान में हॉलीवुड फिल्में भी दस्तक दे रही हैं।

स्ट्रीट फाइटर- एक्शन थ्रिलर स्ट्रीट फाइटर भी इंडियन सिनेमा में दस्तक देने के लिए तैयार है। यह फिल्म नई नवेली और प्रहार को टक्कर देने बड़े पर्दे पर 16 अक्टूबर को आ रही है।

Street Fighter

क्लेफेस- अक्टूबर के महीने में बड़े पर्दे पर दर्शकों का दिल दहलाने हॉरर थ्रिलर क्लेफेस (Clayface) आ रही है। यह फिल्म 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में टॉम राइस हैरिस, नाओमी एकी और डेविड डेंसिक अहम भूमिकाओं में हैं।

यह भी पढ़ें- नीम करोली बाबा के बाद पर्दे पर दिखेगी 'महावीर जैन' की कहानी, Ravi Kishan के हाथ लगी धार्मिक फिल्म?

यह भी पढ़ें- पैन इंडिया फिल्म Vettuvam से कांपेगा बॉक्स ऑफिस, पंकज त्रिपाठी की आवाज ने भरी हुंकार; King से लेगी टक्कर?