देसी बीट्स पर 'डायन भाभी' ने मचाई तबाही, Yami Gautam ने डांस से किया सबको फेल; नई नवेली का पहला गाना आउट
यामी गौतम की अपकमिंग फिल्म नई नवेली का पहना गाना आउट हो चुका है। जिसमें 'डायन भाभी' ने ऐसा स्वैग दिखाया है कि दर्शक भी तारीफ करते नहीं थके।
-1790341095149_m.webp)
नई नवेली से सामने आया पहला गाना/ फोटो-इंस्टाग्राम
HighLights
नई नवेली से आउट हुआ फिल्म का पहला गाना
डायन भाभी के सामने सब हुए फेल
यामी गौतम का डांस देख सरप्राइज होंगे फैंस
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल फिल्म अवॉर्ड विजेता यामी गौतम (Yami Gautam) अपनी अपकमिंग हॉरर कॉमेडी ड्रामा फिल्म के साथ बिग स्क्रीन पर तबाही मचाने आ रही हैं। पहली बार यामी बड़े परदे पर डायन की भूमिका निभा रही हैं। नई नवेली का ट्रेलर तो दर्शकों को बेहद पसंद आया ही था, लेकिन अब फिल्म का पहला गाना फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना बढ़ा देगा।
देसी बीट्स पर यामी गौतम ने दिखाया स्वैग
नई नवेली से सामने आया पहले गाने में ही देसी बीट्स के साथ भांगड़ा, रैप, क्लासिकल और हिप-हॉप का शानदार मेल देखने को मिला है। गाने का टाइटल है भाभी तबाही। शादी के जश्न के बैकड्रॉप पर सेट ‘भाभी तबाही’ गाने में नई भाभी की मुंह दिखाई होते हुए दिखाया गया है। जिसमें पहले तो यामी गौतम शांत बैठती हैं, लेकिन जैसे ही उनका देवर उन्हें चैलेंज देका है, वैसे ही वह सेंटर स्टेज ले लेती हैं और उसके बाद हिप हॉप से लेकर देसी डांस और ऐसा भांगड़ा करती हैं कि उनके सामने अच्छे-अच्छे फेल हो जाए।

गाने के बारे में बात करते हुए जी. वी. प्रकाश कुमार ने कहा, "भाभी तबाही उन गानों में से एक है, जिसमें हम महज साउंड के साथ कुछ मजेदार करना चाहते थे। इसमें एकदम देसी तड़का है, लेकिन साथ ही यह फ्रेश भी लगे और इसमें बहुत सारी एनर्जी भी हो। हम नहीं चाहते थे कि इस गाने के बारे में पहले से ही अंदाजा लगाया जा सके, इसलिए हमने रिदम और अरेंजमेंट के साथ काफी प्रयोग किया है। वायु के गाने के बोल में एक मस्तीभरी एनर्जी है और नीति की आवाज गाने में बहुत सारा कैरेक्टर लेकर आती है।"
कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी नई नवेली?
फिल्म नई नवेली के भाभी तबाही गाने के लिरिक्स जहां वायु ने लिखे हैं, तो वहीं इस शानदार गाने का कंपोजिशन जी.वी.प्रकाश कुमार ने किया है, जो इससे पहले तमिल सिनेमा में कई हिट गानों का संगीत तैयार कर चुके हैं। कुछ ही घंटो पहले रिलीज हुए हॉरर कॉमेडी फिल्म के इस गाने को भी दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।
फिल्म नई नवेली की रिलीज डेट की बात करें तो यह फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यामी गौतन धर के साथ फिल्म में अदिनाथ कोठारे, सुनीता राजवर, आदित्य कुलश्रेष्ठ जैसे एक्टर्स नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें- National Film Awards 2026: नेशनल अवॉर्ड में छाए आदित्य-यामी, 'पुष्पा 2' का चला जादू; कार्तिक-ममूटी को भी सम्मान
यह भी पढ़ें- Yami Gautam को मिला पहला नेशनल अवॉर्ड, बीवी को देख गर्व से फूले आदित्य धर; चेहरे पर दिखी चमक
