Yami Gautam को मिला पहला नेशनल अवॉर्ड, बीवी को देख गर्व से फूले आदित्य धर; चेहरे पर दिखी चमक
यामी गौतम को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में 'आर्टिकल 370' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला, जिसमें उनके पति आदित्य धर भी साथ थे।

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। यामी गौतम (Yami Gautam) को 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में अपनी फिल्म आर्टिकल 370 (Article 370) के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। इस दौरान उनके साथ पति आदित्य धर भी नजर आए।
कपल इस दौरान मैचिंग आउटफिट में नजर आए। आदित्य धर (Aditya Dhar) ने जहां ब्लैक बंद गला सूट पहना था वहीं यामी गौतम गोल्डन बॉर्डर वाली ब्लैक साड़ी में नजर आईं। एक्ट्रेस को जब अवॉर्ड मिल रहा था तो आदित्य धर खुशी से ताली बजाते हुए नजर आए। उनके चेहरे वो खास चमक साफ देखी जा सकती थी।
यामी गौतम का आया रिएक्शन
गुजरात के केवडिया में हुए पुरस्कार समारोह के बाद यामी ने मीडिया से बातचीत की। एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि उन्हें कैसा महसूस हो रहा है तो यामी ने कहा, 'मैं अभी भी इस पल को महसूस करने की कोशिश कर रही हूं। यह किसी भी कलाकार के लिए गर्व की बात है जिसने अपना पूरा जीवन मेहनत से बिताया है, और मैं यह बात उन सभी लोगों की ओर से कह रही हूं जो इस शहर में अपने ढेरों सपने लेकर आए हैं।
आपको नहीं पता कि जीवन ने आपके लिए क्या योजना बनाई है। आप बस ईमानदारी से अपना काम कर सकते हैं, और एक दिन आप अपनी मंजिल तक जरूर पहुंचेंगे।'
Watch LIVE: https://t.co/JpKA88Tl5R
— Doordarshan National दूरदर्शन नेशनल (@DDNational) September 22, 2026
A grand red carpet moment at the 72nd National Film Awards!
Actress Yami Gautam and filmmaker Aditya Dhar arrive on the red carpet at the 72nd National Film Awards. Yami Gautam is set to receive the Best Actress in a leading Role award for… pic.twitter.com/pFn6c5Uxue
उन्होंने आगे कहा, 'मैं यह नहीं कह सकती कि जीवन मुझे कहां ले जाएगा क्योंकि मैं अभी भी जीवन में मिलने वाले अवसरों को तलाश रही हूं और मुझे नहीं पता कि यह मुझे कहां ले जाएगा, लेकिन यह एक बहुत बड़ा सम्मान है और राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करके मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है।'
फिल्म आर्टिकल 370 के लिए मिला पुरस्कार
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों ने 2024 से भारतीय सिनेमा को सम्मानित किया। 'आर्टिकल 370' को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला, जबकि यामी गौतम को इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी को 'ब्रह्मयुगम' में उनके अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है।
-1790090009572.webp)
उन्होंने यह पुरस्कार बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ शेयर किया, जिन्हें खेल पर आधारित बायोपिक 'चंदू चैंपियन' में उनके अभिनय के लिए सम्मानित किया गया है।
यह भी पढ़ें- कब और कहां आयोजित होंगे 72nd National Film Awards? दिल्ली नहीं इस खास जगह पर विजेता होंगे सम्मानित
