विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'अगले साल 'धुरंधर' के लिए आएंगे...' नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में बोले Aditya Dhar, यामी गौतम को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

Published: Tue, 22 Sep 2026 05:21 PM (IST)

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में आदित्य धर अपनी पत्नी और एक्ट्रेस यामी गौतम के साथ पहुंचे। यामी को 'आर्टिकल 370' ...और पढ़ें

72वें नेशनल अवॉर्ड में क्या बोले आदित्य धर?

72वें नेशनल अवॉर्ड में क्या बोले आदित्य धर?

HighLights

  1. 72वें नेशनल अवॉर्ड में क्या बोले आदित्य धर?

  2. यामी गौतम के साथ अवॉर्ड सेरेमनी में पहुंचे फिल्ममेकर

  3. आर्टिकल 370 को मिले 3 अवॉर्ड्स 

एंटरेटनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स आज गुजरात के केवड़िया (एकता नगर) में आयोजित हुए। जिसमें यामी गौतम को 'आर्टिकल 370' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। इसे आदित्य धर ने लोकेश धर और ज्योति देशपांडे के साथ प्रोड्यूस किया था ।

इसने तीन बड़े सम्मान जीते - बेस्ट फीचर फिल्म, यामी गौतम धर (Yami Gautam) के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड, और शाश्वत सचदेव के लिए बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (गाने) का अवॉर्ड। 'आर्टिकल 370' के प्रोड्यूसर और राइटर आदित्य धर अपनी पत्नी, एक्ट्रेस यामी गौतम के साथ सेरेमनी में पहुंचते हुए दिखे। यामी गौतम ने इसी फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता है।

यह भी पढ़ें- Article 370 के तीन नेशनल अवॉर्ड जीतने पर खुशी में झूमे 'धुरंधर' डायरेक्टर, आदित्य धर बोले- ऐसी कहानियां और लाएंगे

72वें नेशनल अवॉर्ड में पहुंचे आदित्य धर

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स से पहले आदित्य धर (Aditya Dhar) ने कहा, 'हम 'आर्टिकल 370' के लिए यहां आए हैं। हम धुरंधर (Dhurandhar) के बारे में अगले साल बात करेंगे। उम्मीद है कि हम अगले साल भी आएंगे'। 

यामी गौतम ने DD से बात करते हुए कहा, 'बहुत अच्छा लग रहा है। यह किसी भी आर्टिस्ट के लिए सबसे बड़ी मान्यता है। मुझे लगता है कि यह सबसे बड़ा सम्मान है जो आपको आपके देश से मिलता है। मुझे नहीं लगता कि मैं कभी यह बता पाऊंगी कि अभी कैसा महसूस हो रहा है। मैं अभी भी इस एहसास को महसूस करने की कोशिश कर रही हूं'।

 

ऑस्कर की रेस से बाहर हुई 'धुरंधर'

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) और इसके सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) उन फिल्मों में शामिल थीं जिन पर जूरी ने 2027 के एकेडमी अवॉर्ड्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए विचार किया था। लेकिन साल की सबसे बड़ी हिंदी रिलीज में से एक होने के बावजूद, फिल्म फाइनल सिलेक्शन तक नहीं पहुंच पाई। जूरी के एक सदस्य विवेक वासवानी ने अब इसका कारण बताया है'। 

वासवानी ने NDTV को बताया कि जूरी ने 'धुरंधर' या 'धुरंधर: द रिवेंज' को ऑस्कर के दावेदार नहीं माना। उन्होंने यह भी कहा कि ये फिल्में भारतीय संस्कृति को उस तरह से नहीं दिखाती थीं जैसा जूरी भारत की आधिकारिक एंट्री तय करते समय चाहती थी।

dhurandhar (22)

वोटिंग के आंकड़े जूरी के फैसले के बारे में और जानकारी देते हैं। जब पूछा गया कि 14 सदस्यों वाली जूरी में से 'धुरंधर' को कितने वोट मिले, तो वासवानी ने कहा कि फिल्म को सिर्फ चार वोट मिले।

ये बातें तब सामने आईं जब 'फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया' ने घोषणा की कि मराठी फिल्म 'गोंधल' को 2027 के ऑस्कर में 'बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म' कैटेगरी के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री के तौर पर चुना गया है। संतोष दवखर द्वारा निर्देशित और लिखित, 'गोंधल' को 14 हिंदी, चार मराठी, चार तेलुगु, तीन गुजराती, तीन तमिल, एक मलयालम, एक नेपाली और नागालैंड की एक फिल्म के बीच से चुना गया।

जूरी ने आखिरी तीन फिल्मों के तौर पर 'गोंधल', 'अंग' और 'मैं वापस आऊंगा' को चुना था, जिनमें से आखिर में 'गोंधल' को चुना गया। हालांकि अंग (Angh) भी अब ऑस्कर की रेस में शामिल हो गई है। 

'आर्टिकल 370' फिल्म किस बारे में है?

आदित्य सुहास जांभले द्वारा निर्देशित 'आर्टिकल 370' (Arrticle 370) एक पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म है। यह फिल्म 2019 में भारत के संविधान के आर्टिकल 370 के तहत जम्मू-कश्मीर को मिले विशेष दर्जे को खत्म किए जाने की घटना से प्रेरित है।

yamiii

'धुरंधर' के बारे में

आदित्य धर द्वारा निर्देशित 'धुरंधर' (Dhurandhar) में रणवीर सिंह (Ranveer Singh), अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna), संजय दत्त (Sanjay Dutt), आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन ने काम किया था। इसका पहला भाग दिसंबर 2025 में सिनेमाघरों में आया और दूसरा भाग मार्च 2026 में रिलीज हुआ

यह भी पढ़ें- 'Dhurandhar में कोई कहानी नहीं...' तिग्मांशु धूलिया ने रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर पर कसा तंज, इंटरनेट पर छिड़ी बहस