नीम करोली बाबा के बाद पर्दे पर दिखेगी 'महावीर जैन' की कहानी, Ravi Kishan के हाथ लगी धार्मिक फिल्म?
मिर्जापुर द मूवी फिल्म के बाद अभिनेता रवि किशन का नाम भगवान महावीर जैन पर बनने वाली फिल्म को लेकर चर्चा में बना हुआ है।

महावीर जैन पर बनेगी फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
नई फिल्म को लेकर चर्चा में रवि किशन
भगवान महावीर जैन पर बनेगी फिल्म
मिर्जापुर द मूवी के बाद रवि की अगली फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में बॉलीवुड फिल्म धार्मिक फिल्मों का चलन काफी तेजी से चल रहा है। हनुमान अंश और रामायण जैसी फिल्मों के बाद अब जैन धर्मा के उपासक भगवान महावीर जैन की फिल्म को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
खबर है कि मिर्जापुर द मूवी से फैंस का दिल जीतने वाले अभिनेता रवि किशन (Ravi Kishan) इस मूवी में अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। महावीर जैन की भक्ति पर आधारित इस मूवी का निर्माण कौन कर रहा है, आइए इस मामले को विस्तार से जानते हैं-
रवि किशन की अगली फिल्म
अभिनेता रवि किशन इस समय अपने करियर के बेहतरीन दौर में हैं। इंटरनेट सेंसेशन बनने के बाद, मिर्जापुर द मूवी (2026) की जबरदस्त सफलता और लापता लेडीज (2024) में अपने अवॉर्ड-विनिंग परफॉर्मेंस के बाद, इस दिग्गज अभिनेता ने अपनी लिस्ट में एक और शानदार प्रोजेक्ट जोड़ लिया है।
यह भी पढ़ें- शुक्रवार को Mirzapur-The Movie ने फैलाई बॉक्स ऑफिस पर दहशत, Haiwaan और हनुमान अंश भी नहीं हिला पाए सिंहासन

हमे पता चला है कि रवि किशन महावीर जैन फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत एक हाई-कॉन्सेप्ट आध्यात्मिक फिल्म में लीड रोल निभाने जा रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि नागज़िला के बाद यह रवि किशन और महावीर जैन का दूसरा कोलैबोरेशन होगा।
एक सूत्र ने बताया- यह उन चुनिंदा हिंदी फिल्मों में से एक होगी जिसमें रवि किशन सोलो लीड के तौर पर फिल्म को अपने कंधों पर लेकर चलेंगे। मेकर्स को मजबूती से लगा कि रवि में इस किरदार के लिए जरूरी टैलेंट, लोकप्रियता और पर्सनैलिटी है। सबसे बड़ी बात, वह किरदार में बिल्कुल फिट बैठते हैं। जब फिल्म उन्हें ऑफर की गई, तो रवि स्क्रिप्ट से बेहद प्रभावित हुए और तुरंत हामी भर दी।

ऐसे में हनुमान अंश में नीम करोली बाबा की कहानी के बाद अब आपको बड़े पर्दे पर महावीर जैन की महागाथा देखने को मिल सकती है। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
क्या होगी फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी के बारे में बताते हुए सूत्र ने कहा- यह एक समकालीन कहानी है जो एक व्यक्ति और ईश्वर के प्रति उसकी गहरी भक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है। नायक के लिए, भगवान सिर्फ सर्वोच्च सत्ता नहीं, बल्कि उसके सबसे करीबी दोस्त भी हैं। फिल्म इस खूबसूरत रिश्ते को एक मार्मिक और मनोरंजक अंदाज में एक्सप्लोर करती है।
