10वें दिन Mirzapur The Movie ने कर डाली छप्परफाड़ कमाई, संडे को बॉक्स ऑफिस पर रहा 'भौकाल' टाइट
क्राइम थ्रिलर फिल्म मिर्जापुर ने बॉक्स ऑफिस बंपर कमाई का सिलसिला रिलीज के 10वें दिन भी जारी रखा है।
-1789306665577_m.webp)
मिर्जापुर द मूवी कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट-एक्स)
HighLights
बॉक्स ऑफिस पर छाई मिर्जापुर द मूवी
रिलीज के 10वें दिन कर डाली बंपर कमाई
संडे को मिर्जापुर द मूवी ने उड़ाया गर्दा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वेब सीरीज के बाद फिल्म के रूप में मिर्जापुर ने अपनी छाप छोड़ी है। शानदार कहानी के दम पर अली फजल और रवि किशन स्टारर मिर्जापुर द मूवी (Mirzapur The Movie) ने बॉक्स ऑफिस पर अपना भौकाल टाइट रखा है और धमाकेदार कलेक्शन करके दिखाया है।
रिलीज के 10वें दिन भी इस मूवी ने कलेक्शन के मामले में हार नहीं मानी है और बंपर कमाई से हर किसी को चौंका दिया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि रिलीज के 10वें दिन मिर्जापुर द मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ का कारोबार किया है।
बॉक्स ऑफिस पर जारी मिर्जापुर द मूवी का भौकाल
4 सिबंतर 2026 को फिल्म मिर्जापुर द मूवी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। तब से लेकर अब तक ये मूवी थिएटर्स में ऑडियंस की पहली पसंद बनी हुई है और उनका भरपूर मनोरंजन कर रही है। कमाई के मामले में भी मिर्जापुर द मूवी ने अपना फुल ऑन भौकाल दिखाया है और मेकर्स की झोली भर दी है। गौर किया जाए मिर्जापुर द मूवी की रिलीज के 10वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो वह अनुमानित 15 करोड़ के करीब रहा है।
यह भी पढ़ें- ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर Mirzapur: The Movie का भौकाल टाइट, शनिवार को कर डाली ताबड़तोड़ कमाई

जो ये बताने के लिए काफी है कि क्राइम थ्रिलर मिर्जापुर द मूवी ने अपनी धुआंधार कमाई का सिलसिला रिलीज के दूसरे रविवार को भी जारी रखा है। इस तरह से अब इस मूवी का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 185 करोड़ के पार पहुंच गया है।
-1789306779449.webp)
बात की जाए शनिवार की तुलना में रविवार को हुई फिल्म की कमाई में बढ़ोत्तरी की तरफ तो वह आंकड़ा 2 करोड़ से अधिक का रहा है। इस तरह से मिर्जापुर द मूवी ने दूसरे वीकेंड में पिछले तीन दिनों शुक्रवार, शनिवार और रविवार को कुल 36 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।
मिर्जापुर द मूवी ने की बजट से दोगुनी कमाई
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो निर्देशन गुरमीत सिंह के डायरेक्शन में बनने वाली मिर्जापुर द मूवी का कुल बजट 90 करोड़ बताया जा रहा है। इस आधार पर अब तक मिर्जापुर द मूवी अपनी लागत से दोगुना कारोबार करने में सफल रही है। इसके अलावा ये फिल्म वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी अपना कमाल दिखाने में कारगर रही है और 215 करोड़ की कमाई करने में कामयाबी हुई है।
