विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक्शन-रोमांस और रोमांच... दिसंबर में आएगा बड़ी फिल्मों का महा-सैलाब, बड़े पर्दे पर रिलीज होंगी ये 7 मूवीज

By Smita SrivastavaEdited By: Rinki Tiwari
Published: Sun, 22 Nov 2026 08:00 AM (IST)

कई बड़े सितारों की कई बहुप्रतीक्षित फिल्में दिसंबर में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। इससे बॉक्स ऑफिस पर रौनक तो बढ़ेगी ही,  साथ ही फिल्मों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा भी देखने को मिलेगी।

दिसंबर में रिलीज होने वालीं फिल्में।

दिसंबर में रिलीज होने वालीं फिल्में।

HighLights

  1. दिसंबर में बॉलीवुड-हॉलीवुड की कई फिल्में होंगी रिलीज

  2. कई फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर

  3. एक ही दिन में रिलीज होंगी बॉलीवुड की तीन बड़ी फिल्में

स्मिता श्रीवास्तव, मुंबई। नवंबर में ‘रामायणम्’ (Ramayana) और ‘ये प्रेम मोल लिया’ (Yeh Prem Mol Liya) जैसी फिल्मों ने सिनेमाघरों में दर्शकों का ध्यान खींचा। अब फिल्म प्रेमियों की निगाहें दिसंबर पर टिकी हैं।

दरअसल, साल के आखिरी महीने में दर्शकों के लिए फिल्मों का एक दिलचस्प गुलदस्ता सजने जा रहा है, जिसमें एक्शन, साइंस फिक्शन, हॉरर, रोमांस और एडवेंचर जैसे अलग-अलग जॉनर की फिल्में शामिल हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक कई बहुप्रतीक्षित फिल्में बड़े पर्दे पर दस्तक देंगी।

तीन फिल्मों की होगी बड़ी टक्कर

शुरुआत चार दिसंबर को सलमान और चित्रांगदा सिंह अभिनीत ‘मातृभूमि : मे वॉर रेस्ट इन पीस’ (Maatrubhumi: May War Rest In Peace) से होगी। उसी दिन श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईठा' (Eetha) से उसकी बॉक्स ऑफिस पर टक्कर होगी।

‘मातृभूमि’ वर्ष 2020 में भारत और चीन के सैनिकों के बीच गलवान घाटी में हुई झड़प से प्रेरित वॉर ड्रामा है। वहीं, लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी ‘ईठा’ महाराष्ट्र की मशहूर लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित बायोपिक है।

Shraddha Salman Khan

नागा चैतन्य अभिनीत वृषकर्मा (Vrushakarma) भी इसी दिन रिलीज होगी। हॉलीवुड फिल्मों में चार दिसंबर को ‘वॉयलेंट नाइट 2’ रिलीज होगी। डेविड हार्बर अभिनीत यह फिल्म एक्शन, हॉरर और कॉमेडी का मिश्रण है।

एवेंजर्स डूम्सडे

दरअसल, मार्वल स्टूडियोज की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ (Avengers Doomsday) 17 दिसंबर को रिलीज होगी। एंथनी और जो रूसो के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रॉबर्ट डाउनी जूनियर डॉक्टर डूम के किरदार में नजर आएंगे। क्रिस इवांस, क्रिस हेम्सवर्थ और पेड्रो पास्कल जैसे सितारों की मौजूदगी इसे साल की बड़ी फिल्मों में शामिल करती है।

ड्यून पार्ट 3

इसके ठीक अगले दिन यानी 18 दिसंबर को डेनिस विलेन्यूवे की ‘ड्यून: पार्ट थ्री’ (Dune Part 3) रिलीज होगी। टिमोथी शैलामे और जेंडया अभिनीत यह साइंस फिक्शन फिल्म फ्रैंक हर्बर्ट की पुस्तक ड्यून मसीहा (Dune Messiah) से प्रेरित है। इसमें पॉल एट्राइड्स की कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा। दोनों फिल्मों की रिलीज के आसपास बॉक्स ऑफिस पर बड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है।

किंग

वहीं पिछले काफी दिनों से चर्चा में छायी बालीवुड के बादशाह यानी शाह रुख खान अपनी फिल्म ‘किंग’ (King) में पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) के साथ नजर आएंगे। सिद्धार्थ आनंद निर्देशित इस एक्शन थ्रिलर में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन और अनिल कपूर भी अहम भूमिका में होंगे।

Shah Rukh movie

फिल्म की कहानी और किरदारों से जुड़ी ज्यादातर जानकारियां फिलहाल गोपनीय रखी गई हैं। हालांकि, शाह रुख ने संकेत दिया है कि फिल्म में एक्शन के साथ इमोशन और कॉमेडी का भी मिश्रण देखने को मिलेगा। फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

जुमांजी: ओपन वर्ल्ड

लोकप्रिय एडवेंचर फ्रेंचाइजी ‘जुमांजी: ओपन वर्ल्ड’ 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में आएगी। ड्वेन जॉनसन, केविन हार्ट और जैक ब्लैक की वापसी इस फिल्म का प्रमुख आकर्षण है। 

तीन बड़ी फिल्मों के आसपास आने से स्क्रीन बंटवारे को लेकर फिल्म एग्जीबिटर अक्षय राठी कहते हैं कि स्क्रीन हमेशा से बंटती है। दो बड़ी फिल्मों का एकसाथ आने का हमेशा स्कोप होता है। मुझे एक बात की तकलीफ लग रही है कि ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के एक सप्ताह बाद किंग और जुमानजी आ रही हैं। एवजेंर्स फिल्मों का भारत में बहुत बड़ा व्यवसाय होता रहा है। हमारा अनुमान है कि पहले दिन एवजेंर्स : डूम्सडे 80 से 85 करोड़ रुपये का व्यवसाय भारत में करेगी।

jumanji

फिल्मों के लिए क्यों खास है दिसंबर?

ट्रेड पंडितों का मानना है कि दिसंबर हमेशा से ही फिल्मों के लिए महत्वपूर्ण महीना रहा है। हर साल दीवाली के बाद क्रिसमस और न्यू ईयर के मौकों को देखते हुए काफी सारी बड़ी फिल्में रिलीज होती हैं। इस साल के बाकी महीनों के मुकाबले यह निर्माता, डिस्ट्रीब्यूटर और स्टूडियो के लिए सबसे लाभदायक महीना होगा।

कैसा रहा दो साल का दिसंबर महीना?

अगर पिछले दो साल यानी दिसंबर 2024 और दिसंबर 2025 के बॉक्स ऑफिस पर नजर डालें, तो भारतीय सिनेमा और हालीवुड दोनों के लिए कई बड़ी फिल्में सफल रही हैं। भारतीय फिल्मों में दिसंबर 2024 की सबसे बड़ी फिल्म अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2: द रूल' (Pushpa 2: The Rule) रही, जिसने दुनियाभर में लगभग 1,742.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

इसके अलावा हिंदी फिल्म 'बेबी जॉन' ने लगभग 61 करोड़ रुपये, तमिल फिल्म 'विदुथलाई पार्ट 2' ने 63.20 करोड़ रुपये और कन्नड़ फिल्म 'यूआई' ने करीब 40.50 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, दिसंबर 2025 में रणवीर सिंह की 'धुरंधर' (Dhurandhar) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनियाभर में लगभग 1,307.35 करोड़ रुपये का ग्रास कलेक्शन किया। यानी दोनों वर्षों में दिसंबर में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फिल्मों का दबदबा रहा।

वहीं हॉलीवुड में दिसंबर 2024 में रिलीज हुई 'मुफासा: द लायन किंग' ने दुनियाभर में लगभग 5725 करोड़ रुपये की कमाई की। दिसंबर 2025 में हॉलीवुड के लिए सबसे बड़ी फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' रही, जिसने दुनियाभर में लगभग 13885 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसी साल रिलीज हुई 'द हाउसमेड' ने करीब 3,491 करोड़ रुपये, 'फाइव नाइट्स एट फ्रेडीज 2' ने 2,080 करोड़ रुपये और 'एनाकोंडा' ने लगभग 1,180 करोड़ रुपये की कमाई की। अब निगाहें इस साल रिलीज होने वाली बड़ी फिल्मों पर हैं।

यह भी पढ़ें- सलमान खान ने Dabangg 4 पर लगाई मुहर, बड़े पर्दे पर फिर जलवा बिखेरेंगे 'चुलबुल पांडे'

यह भी पढ़ें- Gunmaaster G9 Trailer: 'इश्क में आंसू नहीं, खून बहेगा...', इमरान हाशमी का धांसू एक्शन, विलेन बनकर छाए अपारशक्ति

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।