विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Urfi javed With Javed Akhtar: उर्फी जावेद संग पोज देते नजर आए जावेद अख्तर, एक्ट्रेस बोलीं- मुझे दादाजी मिल गए

By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
Published: Sun, 08 Jan 2023 12:41 PM (IST)

Urfi javed With Javed Akhtar उर्फी जावेद का सपना आखिरकार पूरा हो गया उन्होंने दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर के साथ ...और पढ़ें

Uorfi javed Pose With Javed Akhtar Javed Akhtar was seen posing with Urfi Javed
Uorfi javed Pose With Javed Akhtar Javed Akhtar was seen posing with Urfi Javed

नई दिल्ली, जेएनएन। उर्फी जावेद एक फैशन शो के सिलसिले में आजकल दिल्ली में मौजूद हैं। रविवार को एक्ट्रेस ने दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर से मुलाकात की और इसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की द लीजेंड कैप्शन के साथ उन्होंने ये भी लिखा कि फाइनली वो अपने दादा जी से मिली हैं।

जावेद अख्तर के साथ नजर आईं उर्फी जावेद

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में कुछ देर पहले ही उर्फी ने मुस्कुराते हुए जावेद अख्तर के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है। अक्सर अपने आउटफिट चॉइस को लेकर चर्चा में रहने वाली उर्फी ने नीले रंग का ओवरकोट पहना था, जबकि जावेद ने काली शॉल के साथ ग्रे कुर्ता पहना था। जावेद अख्तर भी स्माइल करते हुए उर्फी के लिए कैमरे को पोज दे रहे हैं।

'...आखिरकार मिल ही गए दादाजी'

तस्वीर के साथ उर्फी ने कैप्शन में लिखा, 'आखिरकार आज मेरे दादाजी से मुलाकात हो गई। साथ ही वह एक लेजेंड हैं, सुबह-सुबह इतने लोग सेल्फी लेने के लिए लाइन में लग गए, लेकिन उन्होंने किसी को मना नहीं किया, सभी के साथ हंसते हुए बातचीत की। वह बहुत वॉर्म थे!' मैं डरी हुई थी।' उन्होंने अपने कैप्शन में रोज, लाफ और हार्ट वाले इमोजी एड किए।

लोगों ने बताया था जावेद अख्तर की पोती

आपको याद दिला दें कि जब उर्फी जावेद बिग बॉस ओटीटी के बाद सोशल मीडिया सेंसेशन बनीं थीं तो लोगों ने कहना शुरू कर दिया था कि ये जावेद अख्तर की पोती हैं। ये खबर आग की तरह फैली और इस पर शबाना आजमी ने भी रिएक्शन किया था कि उनका उर्फी से कोई संबंध नहीं है। 

अश्लीलता फैलाने का लग चुका है आरोप

बात दें कि उर्फी अक्सर अपने अनोखे आउटफिट्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में, महाराष्ट्र महिला मोर्चा की अध्यक्ष चित्रा किशोर वाघ ने उनके खिलाफ एक पुलिस शिकायत दर्ज की, जिसमें दावा किया गया कि एक्ट्रेस का ड्रेसिंग सेंस अश्लील था और समाज के लिए खतरा था। उन्होंने पुलिस से उर्फी की गिरफ्तारी की भी मांग की थी।

ये भी पढ़ें

Bigg Boss 16 Finalist: TV की पॉपुलर बहू बनने वाली है पहली फाइनलिस्ट, नाम सुन मंडली को लगेगा 440 बोल्ट का झटका

'मैं शीजान को किसी हाल में नहीं छोड़ूंगी'- तुनिषा की मां ने फिर खोले बेटी की मौत से जुड़े राज, लगाए संगीन आरोप