विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 16 Finalist: TV की पॉपुलर बहू बनने वाली है पहली फाइनलिस्ट, नाम सुन मंडली को लगेगा 440 बोल्ट का झटका

By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
Published: Sun, 08 Jan 2023 11:54 AM (IST)

Bigg Boss 16 First Finalist बिग बॉस 16 के पहले फाइनलिस्ट का नाम सबको पता चल गया है। टीवी की ...और पढ़ें

Bigg Boss 16 Finalist Priyanka Chahar Choudhary first finalist of bb 16
Bigg Boss 16 Finalist Priyanka Chahar Choudhary first finalist of bb 16

नई दिल्ली, जेएनएन। बिग बॉस 16 के फिनाले की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। घर में अक्सर कंटेस्टेंट ये कहते हुए नजर आते हैं कि अब तो बस यहां एक महीना काटना है। ऐसे में घर में मौजूद सदस्यों के बीच टिकट टू फिनाले की रेस शुरू हो चुकी है। हर कोई अपना पूरा दम लगा रहा है फिनाले में पहुंचने के लिए। इंटरनेट पर किए एक पोल में घर के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स का नाम निकल कर सामने आया है। उम्मीद की जा रही है कि ये ही शो का विनर भी बनेगा।

ये कंटेस्टेंट बना पहला फाइनलिस्ट

बीबी 16 के पहले एपिसोड से इस देखने वालों ने फाइनलिस्ट के नामों को लेकर कयास लगा रहे हैं। रेस में शामिल घरवालों में प्रियंका चाहर चौधरी, सुम्बुल तौकीर खान, निमृत कौर अहलूवालिया, टीना दत्ता, सौंदर्या शर्मा, शालीन भनोट, श्रीजिता डे, साजिद खान, एमसी स्टेन, शिव ठाकरे मजबूत माने जा रहे हैं। इसके बीच ही कोई फाइनल में पहुंचेगा। इसी बीच पहले फाइनलिस्ट के नाम से पर्दा उठ चुका है।

प्रियंका को मिले सबसे ज्यादा वोट्स

बिग बॉस की खबर देने वाले खबरी ने सोशल मीडिया पर एक पोल करवाया जिसमें पूछा गया कि आपको क्या लगता है कि बिग बॉस का विनर कौन बन सकता है। इस पर इसमें शिव ठाकरे, निमृत कौर, प्रियंका चाहर चौधरी और टीना दत्ता का नाम शामिल था। इसके जवाब में प्रियंका चौधरी को सबसे ज्यादा 48 प्रतिशत वोट्स मिले। दूसरे नंबर पर 44 प्रतिशत वोट्स के साथ शिव रहे। तीसरे नंबर पर निमृत और टीना को सबसे कम सिर्फ 3 परसेंट वोट मिले।

शो के विनर का हो चुका है खुलासा

सोशल मीडिया पर चल रहे ट्रेंड्स को देखें तो ऐसा लगेगा कि प्रियंका चाहर चौधरी बिग बॉस 16 की फाइनलिस्ट बनने जा रही हैं। निक्की तंबोली और रुबीना दिलैक सहित मशहूर हस्तियों और पूर्व बिग बॉस प्रतियोगियों ने भी इस बारे में एक बड़ा संकेत दिया है।फिल्मी घंटा के अनुसार, रुबीना ने यहां तक ​​कहा कि वह प्रियंका को बिग बॉस 16 के संभावित विजेता के रूप में देखती हैं।

ये भी पढ़ें

Bigg Boss 16: शालीन और टीना कर रहे थे अपने बच्चे की प्लानिंग! बिग बॉस में हुआ बड़ा खुलासा

Bigg Boss 16: सलमान खान ने खोली साजिद-निमृत की पोल, प्रियंका के लिए कही चीप बातें, लोग बोले- इसे निकालो पहले