विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uorfi Javed New Video: सारी हदें पार! उर्फी जावेद ने बिना कपड़ों के कराया फोटोशूट, वीडियो देख चकराए लोग

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Fri, 06 Oct 2023 02:03 PM (IST)

Uorfi Javed New Video फैशनिस्टा उर्फी जावेद ने अपने बोल्डनेस से हमेशा सुर्खियां बटोरी हैं। उर्फी ने इतने रिवीलिंग कपड़े ...और पढ़ें

Uorfi Javed का नया लुक देख फैंस के उड़े होश। Photo- Instagram
Uorfi Javed का नया लुक देख फैंस के उड़े होश। Photo- Instagram

HighLights

  1. उर्फी जावेद ने बिना कपड़ों के कराया फोटोशूट
  2. उर्फी जावेद ने शरीर पर लगाया स्टाम्प
  3. उर्फी जावेद का लेटेस्ट लुक देख फैंस हो गए थे हैरान

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Uorfi Javed Latest Look: ग्लैमर की दुनिया में ऐसी कई अदाकारा हैं, जो अपने बोल्ड आउटफिट के लिए आए दिन हेडलाइंस में छाई रहती हैं। मगर एक अभिनेत्री का फैशन सेंस सबसे अलग है, जिसे भारत में शायद ही कोई अभिनेत्री कॉम्पटीट कर सकती है। हम बात कर रहे हैं टीवी एक्ट्रेस से फैशनिस्टा बनीं उर्फी जावेद (Uorfi Javed) की। उर्फी जावेद अपनी बोल्डनेस के लिए आए दिन चर्चा में रहती हैं।

उर्फी जावेद भले ही एक्टिंग बनने का सपना लिए मुंबई आई थीं, लेकिन उन्होंने फैशनिस्टा के रूप में अपनी पहचान हासिल की। अपने यूनिक और हद से ज्यादा बोल्ड लुक के लिए उर्फी ने सभी का ध्यान खींचा है। उन्होंने कई बार ऐसे-ऐसे लुक अपनाए हैं, जिसे देख फैंस ने भी अपनी आंखें बंद कर ली हैं। एक बार फिर उर्फी ने हदें पार कर बिना कपड़ों के फोटोशूट कराया है।

यह भी पढ़ें- Urfi Javed Engaged: उर्फी जावेद ने रचाई सगाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं ये तस्वीरें?

उर्फी जावेद ने बिना कपड़ों के कराया फोटोशूट

उर्फी जावेद ने कई बार बिना टॉप या फिर बिकिनी में फोटोशूट कराया है, लेकिन इस बार वह बिना कपड़ों के कैमरे के सामने आई हैं। जी हां, एक्ट्रेस ने बिना कपड़ों के फोटोशूट कराया है। उन्होंने अपने पूरे शरीर में 'ओके टेस्टेड' का स्टाम्प लगाया है। डार्क लिप्स और हेयर बन में उर्फी जावेद के इस बोल्ड मूव ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। उर्फी जावेद का ये लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Uorfi (@urf7i)

उर्फी जावेद के लेटेस्ट लुक पर भड़के लोग

'बिग बॉस' (Bigg Boss) फेम उर्फी जावेद का ये लुक देख लोग काफी नाराज हो गए हैं। एक यूजर ने कहा, 'इस बार तो इसने सारा रिकॉर्ड तोड़ दिया।' एक नेटिजन ने लिखा, 'इज्जत नहीं है क्या उर्फी मैडम जी।' एक ने कहा, 'धरती पर सबसे अजीब प्राणी।' एक यूजर ने कहा, 'ये देखने से पहले मैं अंधा क्यों नहीं हो गया।' एक ने कहा, 'मैं बिल्कुल शॉक हो गई।' 

यह भी पढ़ें- Uorfi Javed New Video: दिल संभालकर देखिए उर्फी जावेद का नया डरावना लुक, वीडियो देख फैंस ने पढ़ी हनुमान चालीसा