विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ramayana की टीम से मिले गृह मंत्री Amit Shah, फिल्म की सफलता पर दी Ranbir-Sai को बधाई; इस कारण नहीं पहुंचे यश

Published: Thu, 26 Nov 2026 02:08 PM (IST)

रामायणम् के भारत की चौथी हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनने के बाद रणबीर कपूर सहित पूरी टीम के साथ नमित मल्होत्रा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मौके पर यश नहीं दिखें। 

रामायणम् की टीम ने अमित शाह से की मुलाकात/ फोटो- एक्स अकाउंट

रामायणम् की टीम ने अमित शाह से की मुलाकात/ फोटो- एक्स अकाउंट

HighLights

  1. रामायणम् की टीम ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की

  2. 2000 करोड़ की तरफ कदम बढ़ाने पर टीम को बधाई दी

  3. बिजी शेड्यूल की वजह से अमित शाह से नहीं मिल पाए यश

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। नमित मल्होत्रा की 4000 करोड़ के बजट में बनी फिल्म रामायणम् (Ramayana) पूरी दुनियाभर में सफलता की एक नई कहानी लिख रही है। 'पुष्पा 2' और 'बाहुबली 2' जैसी बड़ी फिल्मों का लाइफटाइम कलेक्शन रिकॉर्ड तोड़कर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की मूवी अब 2000 करोड़ कमाने की तरफ कदम बढ़ा रही है।

दुनियाभर में सफलता पाने वाली रामायणम् भारत की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन चुकी है। माइथोलॉजिकल मूवी को मिल रही सफलता के बीच दिल्ली यात्रा के दौरान रामायणम् की टीम ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। हालांकि, इस मुलाकात में यश किन्हीं कारणों से शामिल नहीं हो पाए।

अमित शाह ने रामायणम् की टीम को दी बधाई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) की रामायणम् की टीम से मुलाकात की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने भारतीय सिनेमा और हमारी सांस्कृतिक विरासत को दुनियाभर में खास पहचान दिलाने और फिल्म की शानदार सफलता के लिए मेकर्स को बधाई दी। अमित शाह से हुई इस मुलाकात के दौरान प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा, निर्देशक नितेश तिवारी, 'श्रीराम' की भूमिका निभाने वाले रणबीर कपूर और माता 'सीता' बनीं साई पल्लवी मौजूद के साथ-साथ प्राइम फोकस के बिजनेस हेड नीरज शंघाई भी मौजूद रहे।

अमित शाह ने पूरी टीम की मेहनत की तारीफ करते हुए कहा कि भारत की सबसे पूजनीय महागाथा को इतने ग्रैंड स्केल पर बड़े पर्दे पर उतारना एक बड़ी उपलब्धि है। हिंदू महाकाव्य से जुड़ी कुछ और जानकारी जब अमित शाह ने टीम के साथ शेयर की, तो मेकर्स भी काफी उससे प्रभावित हुए।

Untitled Design - 2026-11-26T140409.681

गृहमंत्री अमित शाह ने भी शेयर की तस्वीरें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसमें अमित शाह महाकाव्य से जुड़ी कुछ बातें कर रहे हैं और पूरी टीम आसपास सोफे पर बैठी हुई है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अमित शाह ने लिखा, "नई दिल्ली में रामायणम् की टीम से मुलाकात की। मर्यादा और धर्म के साक्षात स्वरूप श्रीराम ने अपने जीवन के माध्यम से कर्तव्य,त्याग और ईमानदारी के जो आदर्श पेश किए हैं, उन्हें आधुनिक फिल्म तकनीक के माध्यम से आज की नई पीढ़ी तक पहुंचाने की इस अनोखी पहल के लिए पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई।"

Screenshot 2026-11-26 140440

इस कारण खास मुलाकात का हिस्सा नहीं बन पाए यश

अमित शाह से हुई इस खास मुलाकात के मौके पर जहां रणबीर कपूर और साई पल्लवी सहित रामायणम् की पूरी टीम मौजूद रही, तो वहीं मूवी में लंकापति 'रावण' का किरदार अदा करने वाले यश इस खास मौके पर बिजी शेड्यूल के कारण नहीं पहुंच पाए। रिपोर्ट्स की मानें तो यश अभी काम के सिलसिले में हैं, जिसकी वजह से वह अमित शाह से मुलाकात नहीं कर पाए।

यह भी पढ़ें- 21वें दिन Ramayana ने किया 'पुष्पा 2' का 'बंटाधार', विदेशों में गूंजा 'श्री राम' का नारा, हुई सॉलिड कमाई

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस बना Ramayana का रामराज्य, 21वें दिन पौराणिक फिल्म पर जमकर हुई धनवर्षा

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।