विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पत्नी दीपा के साथ Udit Narayan ने गाया था नेपाल का लोक संस्कृति गीत, इंटरनेट पर वायरल हुआ गाना; बनी लाखों रील्स

Published: Sat, 24 Oct 2026 02:39 PM (IST)

उदित नारायण ने बॉलीवुड के अलावा अलग-अलग भाषाओं में गाने गाए हैं। हाल ही में उनका एक नेपाली गीत इंटरनेट ...और पढ़ें

उदित नारायण का नेपाली गाना हुआ इंटरनेट पर वायरल/फोटो-इंस्टाग्राम

उदित नारायण का नेपाली गाना हुआ इंटरनेट पर वायरल/फोटो-इंस्टाग्राम

HighLights

  1. उदित नारायण ने गाया नेपाल का पारंपरिक गाना

  2. 21 साल बाद इंटरनेट पर मचा रहा है खूब धूम

  3. नेपाल की सुपरहिट फिल्म के गाने पर बनी खूब रील्स

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। उदित नारायण (Udit Narayan) ने हिंदी सिनेमा को कई यादगार गाने दिए हैं। उन्होंने हिंदी के अलावा कई अलग-अलग भाषाओं में तकरीबन पूरे करियर में 25 हजार से अधिक गाने गाए हैं।

अब हाल ही में 90 के दशक के मशहूर सिंगर का एक गाना बहुत ही तेजी के साथ इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जो नेपाली भाषा में है और वहां की संस्कृति से जुड़ा है। कौन सा है ये गाना जिस पर झूम रहा है पूरा इंटरनेट और नेपाल के लोगों के लिए क्या है इसका महत्व, चलिए बताते हैं।

21 साल पहले उदित नारायण ने गाया था पारंपरिक गाना

उदित नारायण (Udit Narayan) की आवाज में गाए जिस मधुर गाने का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं, वह साल 2005 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म मुगलन का है। ये नेपाली भाषा में बनी फिल्म है। मूवी के वैसे तो सभी गाने हिट रहे, लेकिन जो गीत लोगों के दिलों में उतर गया, उसका टाइटल है 'दशैं आयो' (Dashain Aayo Song)।

इस गाने को उदित नारायण ने अकेले नहीं गाया, बल्कि इसमें उनका साथ पत्नी दीपा नारायण ने भी दिया। इन दोनों के अलावा गाने में नारायण लामा, जूना परसाई ने गया। गाने का म्यूजिक अमूल कारकी ने दिया। गाना दिलीप रायामाझी, रमित धुंगाना और सुशील छेत्री पर फिल्माया गया है। 

Untitled design - 2026-10-24T143112.718

इंफ्लुएंसर ने फेस्टिवल के मौके पर शेयर किया गीत

इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहे गीत को सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रूही राय ने भी शेयर किया है, जो नेपाल से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने नेपाल के सबसे बड़े त्यौहारों में से एक दशैन के मौके पर वहां की लोक-संस्कृति से जुड़ा उदित नारायण की आवाज में गाए गीत 'दशैं आयो' को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए सभी को विश किया।

 Video Credit- Budha Subba Digital

नेपाल में दशैन मनाते हुए इस गीत को खूब गाया जाता था। नेपाली संस्कृति में इस गाने का दर्जा उतना ही है, जितना की दीवाली या होली के त्योहारों पर बजने वाले गीतो को भारत में हैं। यह गीत इस वक्त इंस्टाग्राम पर काफी ट्रेंड कर रहा है, जिस पर सिर्फ सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रूही राय ने नहीं, बल्कि लाखों लोगों ने रील्स बनाई। 

यह भी पढ़ें- Radio पर बजने वाला सबसे रोमांटिक सॉन्ग, 'पड़ोस की मोहब्बत' की दिला देता है याद; उदित नारायण ने गाया था गाना

यह भी पढ़ें- 27 सालों से 'करवा चौथ' पर सुहागिन सुन रही हैं Udit-Alka ये कल्ट गाना, 'चांद' के सामने शरारत करते हैं सजना-सजनी