हंस-हंसकर Udit Narayan ने गा दिया दिल को चकनाचूर करने वाला गाना, आशिकों के टूटे इश्क का दर्द करता है बयां
उदित नारायण का 90s में रिलीज हुआ गाना आज भी आशिकों के बीच काफी लोकप्रिय है।
-1792045155014_m.webp)
31 साल पहले रिलीज हुई थी फिल्म
HighLights
उदित नारायण के सबसे पॉपुलर गानों में एक
31 साल पहले रिलीज हुआ गाना
गुलशन कुमार थे फिल्म के डायरेक्टर
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। उदित नारायण (Udit Narayan) को बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय प्लेबैक सिंगर्स में से एक माना जाता है। उनकी आवाज में एक खास मिठास है जो दिलों को अंदर तक छू जाती है।
उदित ने बॉलीवुड को कई रोमांटिक गाने दिए हैं जिनसे हर आशिक गहराई से जुड़ जाता है। यह उदित नारायण की सबसे बड़ी ताकत है कि उनके गाए रोमांटिक गाने आज भी हर पीढ़ी की पहली पसंद हैं।
31 साल पहले हुआ था रिलीज
आज हम आपको उदित नारायण के एक ऐसे ही गाने के बारे में बताएंगे जो उन्होंने फिल्म 'बेवफा सनम' (Bewafa Sanam) के लिए गाया था। हम बात कर रहे हैं साल 1995 में रिलीज हुए गाने दिल तोड़के हंसती हो मेरा (O Dil Tod Ke Hansti Ho Mera) की। ये बॉलीवुड का एक बेहद लोकप्रिय और सदाबहार दर्दभरा गाना है।
-1792045544002.webp)
उदित नारायण ने अपनी मखमली और भावुक आवाज का इसमें जो जादू चलाया वो आज भी सुनने में वही इमोशन प्रकट करता है। इसमें टी-सीरीज के मालिक गुलशन कुमार के भाई अभिनेता कृष्ण कुमार (Krishan Kumar) और अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) नजर आए थे।
गुलशन कुमार ने डायरेक्ट की थी फिल्म
गुलशन कुमार इसके निर्माता और निर्देशक थे। कृष्ण कुमार और शिल्पा के अलावा फिल्म में शक्ति कपूर, किरण कुमार और अरुणा ईरानी भी नजर आए। इस गाने का शानदार संगीत निखिल-विनय की जोड़ी ने तैयार किया था। वहीं गहरे दिल छू लेने वाले बोल योगेश ने लिखे थे। यह गाना मूल रूप से पाकिस्तानी गायक अताउल्लाह खान के गाए एल्बम गानों से प्रेरित था।
कैसेट्स की हुई थी रिकॉर्ड तोड़ बिक्री
कहा तो ये तक जाता है कि 1990 के दशक में इस गाने के ऑडियो कैसेट्स की रिकॉर्डतोड़ बिक्री हुई थी। आज भी यूट्यूब व रील्स पर यह गाना खूब ट्रेंड करता है। वहीं बात करें फिल्म की कहानी की तो फिल्म 'बेवफा सनम' प्यार, गहरी साजिश, धोखे और बदले पर आधारित एक इमोशनल म्यूजिकल थ्रिलर फिल्म है। ये दो प्रेमियों के बीच पैदा हुई गलतफहमियों के इर्द-गिर्द घूमती है।
