विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Udit Narayan ने गाया था ये 'चटपटा' डांडिया गीत, अलका याग्निक ने भी लगाए सुर; अक्षय-ऐश्वर्या पर फिल्माया गया गाना

Published: Tue, 13 Oct 2026 11:25 AM (GMT+05:30)

नवरात्र (Navratri) के दौरान उदित नारायण और अलका याग्निक का एक गीत आज भी गरबा-डांडिया उत्सवों में खूब पसंद किया जाता है।

अक्षय-ऐश्वर्या पर फिल्माया गया डांडिया गीत  (फोटो- अल्ट्रा)

अक्षय-ऐश्वर्या पर फिल्माया गया डांडिया गीत (फोटो- अल्ट्रा)

HighLights

  1. डांडिया उत्सव में खूब बजता है ये गाना

  2. उदित नारायण और अलका याग्निक ने दी आवाज

  3. अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय पर फिल्माया गया गीत

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पूरे देश में इस वक्त नवरात्र की धूम देखने को मिल रही है। मां के भजन-गीतों के साथ लोग जमकर गरबा-डांडिया कर रहे हैं। हिंदी सिनेमा में भी कई गाने ऐसे बने जिन पर लोग खूब डांडिया और गरबा करते हैं।

साल 1999 में एक ऐसा ही गाना आया, जो था तो असल में एक लव सॉन्ग (Love Song) लेकिन उस गाने में डांडिया का कॉकटेल भी मिला और इस गाने को उदित नारायण और अलका याग्निक ने अपनी आवाज दी थी, जो आज भी हिट है।

कौन सा है वह गीत? 

अब यूं तो डांडिया और गरबा के लिए बॉलीवुड में कई गाने (Garba Dandiya Songs) बने, लेकिन साल 1999 में आई फिल्म 'आ अब लौट चलें' (Aa Ab Laut Chalen) में भी एक ऐसा ही गाना सुनाई दिया और उस गाने का नाम है यही है प्यार (Yahi Hai Pyaar)। जी हां, ये वही गाना है जो अक्सर गरबा-डांडिया उत्सव में सुनाई दे जाता है।

akshaye aish

आजकल गरबा-डांडिया में खूब फिल्मी गाने भी बजते हैं, ऐसे में अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय पर फिल्माया गया ये गाना भला कोई कैसे भूल सकता है। गाने में ऐश्वर्या-अक्षय के साथ सुमन रंगनाथन भी नजर आईं। इस गाने पर लोग अब भी डांडिया और गरबा करते हैं। यही वजह है कि यह गाना अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी करता है।

3 दिग्गज सिंगरों ने दी गाने को आवाज 

इस गाने को उस दौर के तीन दिग्गज सिंगरों ने अपनी आवाज से सजाया था। गाने को अलका याग्निक, उदित नारायण के साथ जसपिंदर नरूला ने भी गाया था। इस गाने का संगीत नदीम-श्रवण ने तैयार किया था। उस दौर में नदीम-श्रवण के संगीत का जादू था। हर दूसरी फिल्म में इनका ही संगीत नजर आ रहा था।

Dandi

90 के दशक के अंत और 2000 के दौर की शुरूआत में इस जोड़ी के संगीत ने धूम मचा दी थी और इस फिल्म के गाने भी इसका एक शानदार उदाहरण हैं। वहीं इस गाने को समीर ने लिखा था। इस गाने में साफ नजर आता है कि कैसे सभी लोग मिलकर डांडिया करते हैं। आज भी यह गाना उतना ही ताजा लगता है।  

आपको बता दें कि फिल्म 'आ अब लौट चलें' को किसी और ने नहीं बल्कि ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने डायरेक्ट किया था। फिल्म को ऋषि के साथ रणधीर कपूर, राजीव कपूर ने प्रोड्यूस किया था।

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऐवरेज रही थी, लेकिन फिल्म के गाने खूब हिट रहे थे। फिल्म में अक्षय-ऐश्वर्या के साथ राजेश खन्ना, मौसमी चटर्जी, नवीन निश्चल, परेश रावल और कादर खान समेत कई स्टार्स नजर आए थे।

यह भी पढ़ें- माशूका की मौत के बाद बने शायर, बंटवारे का झेला दर्द; सिनेमा को कल्ट गीत देने वाले निदा फाजली की कहानी

यह भी पढ़ें- 'आधा पैसा, आधा काम...' जब Kishore Kumar ने प्रोड्यूसर को सिखाया था सबक, घर जाकर 'दे दे मेरे आठ हजार' चिल्लाते थे एक्टर