विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बॉलीवुड का सबसे दर्दभरा गाना, लिखते वक्त गीतकार के आंखों से बहने लगे थे आंसू; 130 करोड़ बार सुना गया गीत

Published: Wed, 14 Oct 2026 03:34 PM (IST)

बॉलीवुड को आइकॉनिक गाने देने वाले कुणाल वर्मा (Kunaal Vermaa) जब सुपरहिट सैड सॉन्ग को लिख रहे थे, तब वह खुद रोने लगे थे।

बॉलीवुड का सबसे आइकॉनिक सैड सॉन्ग। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब

बॉलीवुड का सबसे आइकॉनिक सैड सॉन्ग। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब

HighLights

  1. सैड सॉन्ग लिखते हुए रोने लगे थे गीतकार

  2. 100 करोड़ से ज्यादा हैं गाने पर व्यूज

  3. जुबिन नौटियाल ने गाने को दी थी आवाज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ गीत दिल में उतर जाते हैं। उन्हें सुनते हुए आप गाने के हर बोल को महसूस कर सकते हैं। 7 साल पहले एक ऐसा ही बॉलीवुड सैड सॉन्ग (Bollywood Sad Song) आया था जिसने न केवल श्रोताओं को रुला दिया था, बल्कि इसे लिखते हुए खुद गीतकार भी भावुक हो गए थे।

यह गीत प्यार के खोने के दर्द को बयां करता है। प्रेमी अपनी प्रेमिका के जाने का गम बयां कर रहा है और उसके दोबारा वापस आने की उम्मीद लगाए बैठा है। गाने के बोल जितने दिल छूने वाले हैं, उसे जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) ने अपनी आवाज से और भी खूबसूरत बना दिया है।

बेस्ट सैड सॉन्ग्स की लिस्ट में है शुमार

जिस गीत की हम बात कर रहे हैं, वो 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'मरजावां' (Marjaavaan) का गाना 'तुम ही आना' (Tum Hi Aana Song) है। यह गाना फिल्म के सबसे अहम सीन के दौरान फिल्माया गया है, जब जोया (तारा सुतारिया) की मौत हो जाती है और रघु (सिद्धार्थ मल्होत्रा) को जेल हो जाती है। यह पूरा सीन बहुत ही इमोशनल होता है और गाने के बोल इस सीन और दर्द को बयां करते हैं। 

Tum Hi Aana Song

गाने को लिखते हुए रो पड़े थे गीतकार

इस गीत को कुणाल वर्मा (Kunaal Vermaa) ने लिखा है। जब वह यह गाना लिख रहे थे, वह खुद भी इसे लिखते हुए रोने लगे थे। उन्होंने खुद इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो के जरिए रिवील किया था कि इस गाने को लिखते हुए उनके आंखों में भी आंसू आ गए थे। कुणाल के गाने को जुबिन नौटियाल ने सधी हुई आवाज में गाया। इस गाने का संगीत पायल देव ने तैयार किया था।

बिलियन में हैं गाने पर व्यूज

2019 में आई मिलाप जावेरी की फिल्म मरजावां में सिद्धार्थ, तारा के अलावा रकुल प्रीत सिंह, रवि किशन, शाद रंधावा जैसे कलाकार अहम भूमिका में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले ही सेमी-हिट रही, लेकिन इसके गाने सुपरहिट रहे।

 

यहां तक कि 'तुम ही आना' गाना उन चुनिंदा गानों में से एक है जिसे यूट्यूब पर 100 करोड़ से ज्यादा बार सुना गया। इस गाने को अब तक यूट्यूब पर 130 करोड़ बार सुना जा चुका है।

यह भी पढ़ें- सर्दी की सर्द सुबह में खूब सुना जाता था Sonu Nigm का सुरीला गाना, 29 सालों से बना हुआ है 'मोहब्बत का पैगाम'

यह भी पढ़ें- माता वैष्णों का दरबार, Akshay Kumar की भक्ति... Sonu Nigam ने दी आवाज; 27 साल पहले आया था 'नवरात्र एंथम'