विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

5 साल पुराने इस गाने ने पहले ही खोल दिया था सिद्धार्थ-कियारा की 'मोहब्बत का राज', आज भी कहलाता है 'लव एंथम'

Published: Tue, 13 Oct 2026 11:20 AM (IST)

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की प्रेम कहानी जाने माने सिंगर जुबिन नौटियाल ने बहुत पहले ही अपने एक गाने के जरिए रिवील कर दी थी।

कियारा आडवाणी पर फिल्माया गया है गाना

कियारा आडवाणी पर फिल्माया गया है गाना

HighLights

  1. यूट्यूब पर मिले हैं 976 मिलियन व्यूज

  2. जुबिन नौटियाल ने गाया था गाना

  3. दोबारा मां बनने वाली हैं कियारा

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की लव स्टोरी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और 'फिल्मी' प्रेम कहानियों में से एक है। फैंस इन्हें बी-टाउन के सबसे लविंग कपल में देखते हैं। कपल बहुत जल्द दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं।

लगभग 4 साल तक एक-दूसरे को सीक्रेटली डेट करने के बाद कपल ने 7 फरवरी, 2023 को राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में बेहद शाही अंदाज में शादी रचाई। फिल्म शेरशाह (Shershaah) के दौरान इनका बॉन्ड गहरा हुआ और ये लव स्टोरी शादी में तब्दील हो गई।

जुबिन नौटियाल ने गाया था रोमांटिक ट्रैक

लेकिन क्या आप जानते हैं कि 5 साल पहले जुबिन नौटियाल ने एक गाने के जरिए ये सीक्रेट पहले ही सबके सामने ला दिया था। हम बात कर रहे हैं शेरशाह के वायरल गाने'रातां लंबियां' (Raataan Lambiyan) के गाने की जो आज भी सबसे पॉपुलर रोमांटिक ट्रक में से एक है। इसे जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) और असीस कौर ने गाया है। इसका संगीत तनिष्क बागची ने दिया है।

Song (34)

तनिष्क बागची को कहां से आया आइडिया?

संगीतकार तनिष्क बागची को इसका आइडिया एक नाइट क्लब में आया था। फिल्म शेरशाह में यह गाना कैप्टन विक्रम बत्रा और डिंपल चीमा के सच्चे प्यार को दिखाता है। मूवी में इस रोल को कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पर्दे पर प्ले किया है।

रिलीज होने के बाद, 'रातां लंबियां' गाने की पॉपुलैरिटी इतनी हुई कि ये लगातार कई हफ्तों तक स्पॉटिफाई (Spotify) इंडिया डेली टॉप 50 चार्ट के नंबर 1 पायदान पर रहा। इसने भारत में डेली और वीकली स्ट्रीमिंग के कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। यूट्यूब पर इसे 976 मिलियन व्यूज मिले हैं। गाने के बोल बहुत ही भावुक और सीधे दिल को छू लेने वाले हैं।

शेरशाह की कहानी कैप्टन विक्रम बत्रा और उनकी पत्नी डिंपल चीमा की असली लव स्टोरी से प्रेरित थी। यही वजह है कि जब ये पर्दे पर आई तो इसे ऑडियंस ने ठीक वैसा ही प्यार दिया। कारगिल युद्ध के हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा को उनकी वीरता के लिए परमवीर चक्र से सम्मानित किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें- दोगुनी हुई खुशियां! फिर पेरेंट्स बनने वाले हैं Kiara Advani-सिद्धार्थ मल्होत्रा, क्यूट पोस्ट से की अनाउंसमेंट

यह भी पढ़ें- टॉक्सिक के बाद चमकी Kiara Advani की किस्मत, हाथ लगा 10 साल पुरानी फ्रेंचाइजी का सीक्वल?