Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sharda Rajan Iyengar Death: 'तितली उड़ी' गाने की मशहूर सिंगर शारदा राजन का हुआ निधन

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Wed, 14 Jun 2023 05:51 PM (IST)

    Sharda Rajan Death फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर शारदा ने 86 साल की उम्र में इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। फिल्म सूरज के गाने तितली उड़ी के लिए पॉपुलर थीं। शारदा की बच्ची जैसी आवाज उस समय में एक नया बदलाव लेकर आई थी।

    Hero Image
    Singer Sharda Rajan Iyengar, Photo Credit Sharda Rajan Twitter

     नई दिल्ली, जेएनएन। Sharda Rajan Death: फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर शारदा राजन आयंगर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, सिंगर का आज यानी 14 जून को निधन हो गया।

    शारदा ने 86 साल की उम्र में इस दुनिया से हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। फिल्म सूरज के गाने तितली उड़ी के लिए पॉपुलर थीं और उस गाने के लिए वो आज भी जानी जाती हैं। शारदा की बच्ची जैसी आवाज ने उस समय में एक बदलाव लेकर आया था। लोगों को उनकी आवाज नई लगती थी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैंसर की वजह से हुआ निधन

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शारदा राजन कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रही थी। 

    Photo Credit sharda Rajan twitter

    राज कपूर की वजह से आई थी इंडस्ट्री में

    कहा जाता है शारदा की फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री राज कपूर की वजह से हुई थी। राज कपूर ने ही उनकी मुलाकात म्यूजिक डायरेक्टरर्स शंकर-जयकिशन से करवाई थी। उन्होंने उन्हें पहला ब्रेक सूरज से दिया था। इस फिल्म का गाना 'तितली उड़ी' बेहद मशहूर हुआ था। इस गाने से शारदा को अलग पहचान मिली थी।

    Photo Credit sharda Rajan twitter

    मोहम्मद रफी से लेकर किशोर कुमार संग किया काम

    शारदा ने मोहम्मद रफी, किशोर कुमार, यशुदास,  आशा भोसले, मुकेश और सुमन कल्याणपुर जैसे कई दिग्गजों के साथ काम किया था। इतना ही नहीं शारदा पहली इंडियन फीमेल सिंगर थीं जिन्होंने अपना पॉप ऐल्बम लॉन्च किया था। साल 1971 में जो ऐल्बम लॉन्च किया उसका टाइटल Sizzlers था।

    Photo Credit sharda Rajan twitter

    कई भाषाओं में गाए गाने

    शारदा ने बॉलीवुड के अलावा तेलुगू, मराठी, इंग्लिश और गुजराती भाषाओं में भी गाने गाए। इतना ही नहीं उनकी गजल एल्बम 'अंदाज-ए-बयां' भी रिलीज हुई थी, जो मिर्जा गालिब के पॉपुलर गजल पर बेस्ड थी।