Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tik Tok star Sameer gaikwad ने की आत्महत्या, पंखे से लटा मिला शव

    By Anand KashyapEdited By:
    Updated: Mon, 22 Feb 2021 01:40 PM (IST)

    एक बार फिर से एक और टिक टॉक स्टार ने आत्महत्या कर ली है। यह मामला पुणे के वाघोली परिसर का है। यहां 22 साल के मशहूर टिक टॉक स्टार समीर गायकवाड़ ने आत्महत्या कर ली है। यह घटना रविवार शाम 5 बजे की है।

    Hero Image
    टिक टॉक स्टार समीर गायकवाड़, Instagram : prashant_7752

    नई दिल्ली, जेएनएन। एक बार फिर से एक और टिक टॉक स्टार ने आत्महत्या कर ली है। यह मामला पुणे के वाघोली परिसर का है। यहां 22 साल के मशहूर टिक टॉक स्टार समीर गायकवाड़ ने आत्महत्या कर ली है। यह घटना रविवार शाम 5 बजे की है। समीर गायकवाड़ का शव वाघोली स्थित उनके घर में पंखे से लटका हुआ मिला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अंग्रेजी वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार फिलहाल पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज किया है। हालांकि समीर गायकवाड़ ने आत्महत्या क्यों की अभी तक पुलिस को इसके पीछे का वजह का पता नहीं चल पाया है, लेकिन समीर के कजिन प्रफुल्ल गायकवाड़ ने बताया कि वह काफी समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर बहुत परेशान थे। उनके प्रेम संबंध अच्छे नहीं चल रहे थे।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम को समीर गायकवाड़ ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद उसने एक साड़ी का फंदा बनाकर सीलिंग फैन के सहारे फांसी लगाकर खुद को खत्म कर लिया। घटनास्थल पर सबसे पहले समीर का कजिन प्रफुल्ल गायकवाड़ पहुंचा था। इसके बाद उसने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस समीर गायकवाड़ को तुरंत अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

    बताया जा रहा है कि समीर गायकवाड़ अपने टिक टॉक और शार्ट वीडियो की वजह से आसपास के इलाकों में काफी मशहूर थे। वह पुणे के वाडिया कॉलेज से पढ़ाई कर रहे थे। समीर गायकवाड़ की मौत के समय पुलिस को किसी भी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। समीर गायकवाड़ से पहले बीते दिनों अमेरिका की मशहूर टिक-टॉक स्टार डेझरिया शैफर ने आत्महत्या कर की थी।

    सोशल मीडिया पर Bxbygirlldee और Dee के नाम से फेमस डेझरिया ने सिर्फ 18 साल की उम्र में अपनी जिंदगी को खत्म कर लिया। हालांकि उन्होंने यह कदम क्यों उठाया इसके पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है। डेझरिया की मौत से उनके फैंस और परिवार वाले शॉक्ड हो गई थी। डेली मेल की खबर के मुताबिक डेझरिया के माता-पिता ने बेटी की मौत की खबर की पुष्टि की था। मां ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए डेझरिया के फैंस को इस बारे में जानकारी दी है कि टिक टॉक स्टार अब इस दुनिया में नहीं रहीं।  

    comedy show banner
    comedy show banner