Tiger Shroff की बहन कृष्णा श्रॉफ ने टोंड फिगर के साथ फ्लॉन्ट किया खास टैटू, तस्वीरों ने लगाई इंटरनेट पर आग
हाल ही में कृष्णा का नया म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है। ‘किन्नी किन्नी वारी’ कृष्णा श्रॉफ का पहला म्यूजिक वीडियो है। उनके इस म्यूजिक वीडियो को फैंस ने काफी पसंद किया है। वहीं इसे सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ इंडस्ट्री में सिर्फ अपनी फिल्मों कि लिए बल्कि अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। टाइगर की तरह ही उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ भी काफी फिटनेस फीक्र हैं। वहीं कृष्णा अभी भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन वह फैन फॉलोइंग के मामले में बड़ी स्टार्स को टक्कर देती हैं। यही नहीं कृष्णा अपनी बोल्ड एंड ग्लैमरस तस्वीरों को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। कई बार उन्हें अपने इन बोल्ड अवतार की वजह से ट्रोल भी होना पड़ता है। इसी बीच एक बार फिर से कृष्णा श्रॉफ ने अपने लुक से फैंस को हैरान किया है। तस्वीरों में कृष्णा की टोंड बॉडी देख फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। यहां देखें कृष्णा श्रॉफ की फोटोज...
View this post on Instagram
कृष्णा श्रॉफ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कई लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट की हैं। उन्होंने हाल ही में एक मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है। तस्वीरों में कृष्णा अपनी टोंड फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। फोटोज में आप देख सकते हैं कि कृष्णा ब्लैक स्पोर्ट्स ब्रा और ब्लैक पैंट में काफी सीजलिंग अवतार में नजर आ रही हैं। वहीं वह पैंट के बटन खोलकर अलग-अलग अंदाज में पोज दे रही हैं। इन तस्वीरों को देखर फैंस क्रेजी हो रहे हैं। अबतक उनकी इन फोटोज को 40 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
आपको बता दें कि हाल ही में कृष्णा का नया म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है। ‘किन्नी किन्नी वारी’ कृष्णा श्रॉफ का पहला म्यूजिक वीडियो है। उनके इस म्यूजिक वीडियो को फैंस ने काफी पसंद किया है। वहीं इसे सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला। वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस गाने में कृष्णा अकेली नहीं बल्कि उनके अलावा इसमें जन्नत जुबैर, जैमी लीवर, नगमा मिराजकर, राज शूकर और तन्वी भी नजर आ रही हैं। वहीं इस वीडियो में राशि सूद ने अपनी आवाज दी है। इसे दिलजोत मावी ने लिखा है।