Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tiger Shroff ने शेयर की शर्टलेस तस्वीर, बहन कृष्णा श्रॉफ ने किया ये कमेंट

    अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपनी फिटनेस और शानदार स्टंट को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। उनके फोटोज वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शर्टलेस तस्वीर शेयर की हैं जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

    By Nitin YadavEdited By: Updated: Mon, 07 Jun 2021 07:15 AM (IST)
    Hero Image
    Tiger Shroff shared shirtless picture. photo source @tigerjackieshroff instagram.

    नई दिल्ली, जेएनएन। अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपनी फिटनेस और शानदार स्टंट को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। उनके फोटोज वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अब उनकी एक शर्टलेस तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस शर्टलेस को उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इ

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    न तस्वीरों में पहाड़ों पर खड़े होकर पोज देते नजर आ रहे हैं। अभिनेता की इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर खूब पसंद किया जा रहा है। फोटोजो को अब तक 6 लाख लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ ने तस्वीर पर फायर की इमोजी कमेंट की हैं। साथ ही पुनित मल्होत्रा, सलीम जावेद ने भी कमेंट कर उनकी तारीफ की है। फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने एक खास कैप्शन भी लिखा है।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)

    हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टंट वीडियो शेयर किया था, जिसमें अविश्वासनीय स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में अभिनेता टाइगर श्रॉफ को एक एरियल किक से चार टारगेट पर किक मारते देखा जा सकता है।

    वहीं उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही एक्टर जल्द फिल्म ‘गणपत’ में नजर आने वाले हैं। ‘गणपत’ फिल्म में उनके साथ कृति सेनन अहम किरदार निभा रही है। इस फिल्म का निर्माण वशु भगनानी और पूजा एंटरटेनमेंट और गुड कपंनी साथ मिल कर रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल कर रहे हैं। इससे पहले ये जोड़ी 'हीरोपंती' में नजर आई थी।

    इसके अलावा वो ‘हीरोपंती 2’ में भी नजर आने वाले हैं, इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस तारा सुतारिया नजर आने वाली हैं। फिल्म ‘हीरोंपती 2’ का निर्माण साजिद नाडियावाल की कर रहे हैं और इसका निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं। इस फिल्म को इस साल के अंत में रिलीज किया जा सकता है।