फायरिंग घटना के बाद पहली बार मंच पर लौटे Tiger Shroff, ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026 में किया परफॉर्म
फायरिंग घटना के बाद टाइगर श्रॉफ पहली बार मुंबई में 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' में सार्वजनिक रूप से परफॉर्म करते दिखे।
-1795320343486_m.webp)
टाइगर श्रॉफ ने मुंबई में एक इवेंट में परफॉर्म किया
HighLights
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग घटना के बाद पहली बार परफॉर्म किया
मुंबई में 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' में दी शानदार प्रस्तुति
शाह रुख खान, सचिन तेंदुलकर भी शामिल होंगे
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई में आयोजित 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' के दौरान टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) परफॉर्म करते नजर आए। 18 अक्टूबर को उन पर हुए हमले के बाद वे पहली बार पब्लिकली नजर आए।
एक्टर फुटबॉल ग्राउंड से घर लौट रहे थे, तब कुछ अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर कथित तौर पर गोलीबारी की थी। इस घटना के बाद यह उनकी पहली परफॉरमेंस थी। मंच पर रोशनी जगमगाते ही वे 'देवा श्री गणेशा' गाने पर परफॉर्म करते दिखे।
कई बड़े एक्टर्स भी होंगे शामिल
शाह रुख खान, सचिन तेंदुलकर, अक्षय कुमार और विक्रांत मैसी भी 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' में शामिल होने वाले हैं।
दिव्या फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम मुंबई के मशहूर 'गेटवे ऑफ इंडिया' में हो रहा है। इस शाम शांति, साहस और मानवता की भावना का जश्न मनाने और सम्मान देने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां एक साथ जुटेंगी। यह सालाना आयोजन आतंकवाद के पीड़ितों और नायकों को श्रद्धांजलि देता है, साथ ही शांति, करुणा और एकजुटता के महत्व को भी उजागर करता है।
View this post on Instagram
अक्टूबर में टाइगल पर हुआ था हमला
18 अक्टूबर को, जब टाइगर श्रॉफ फुटबॉल ग्राउंड से घर लौट रहे थे, तो उन पर गोली चलाई गई। बताया जा रहा है कि इस घटना के दौरान बारूद और कार का शीशा टूटने की वजह से अभिनेता को मामूली चोटें आईं।
काम की बात करें तो, टाइगर को आखिरी बार ए. हर्षा की एक्शन थ्रिलर 'बागी 4' में देखा गया था। इस फिल्म में संजय दत्त, हरनाज़ संधू, सोनम बाजवा, श्रेयस तलपड़े, महेश ठाकुर, सौरभ सचदेवा और उपेंद्र लिमये जैसे कलाकार भी शामिल थे। साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित यह फिल्म 5 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।