Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tiger Shroff Disha Patani Break-up: दिशा पाटनी ने टाइगर श्रॉफ से किया ब्रेकअप? क्या दोनों के रिश्ते में आई दरार

    By Nitin YadavEdited By:
    Updated: Tue, 26 Jul 2022 09:13 PM (IST)

    Tiger Shroff Disha Patani Break-up बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ लंबे वक्त तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अलग हो गए हैं। उनके ब्रेकअप की अफवाहें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

    Hero Image
    Disha Patani brake up with Tiger Shroff?

    नई दिल्ली, जेएनएन।Tiger Shroff Disha Patani Break-up: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई सेलेब्स के अफेयर्स की खबरें वायरल होती रहती हैं। इनमें से कई स्टार्स का रिश्ता शादी तक पहुंच जाता है तो कई का बीच में ही अधूरा रह जाता है। अब जानकारी आ रही हैं कि, टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी लगभग 6 सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अलग हो गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, टाइगर श्रॉप और दिशा पाटनी का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि अभी दोनों के अलग होने की वजह सामने नहीं आई है। लेकिन लंबे वक्त से खबरें आ रही थीं कि, टाइगर और दिशा के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। और अब दोनों ने रिलेशनशिप से बाहर निकलने का फैसला किया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)

    टाइगर श्रॉफ के दोस्त ने किया खुलासा

    साथ ही रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, टाइगर और दिशा के ब्रेक की खबर को टाइगर श्रॉफ के दोस्त ने कन्फर्म किया है। अभिनेता के दोस्त ने आगे खुलासा किया कि, टाइगर फिलहाल अपने काम पर फोकस कर रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)

    लेकिन अभी ब्रेकअप की खबरों पर टाइगर और दिशा ने कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है। अपको बता दें, ब्रेकअप की खबरों से पहले टाइगर श्रॉफ और दिशा को अक्सर साथ में घूमते हुए देखा जाता था।

    View this post on Instagram

    A post shared by disha patani (paatni) 🦋 (@dishapatani)

    दिशा पाटनी का वर्कफ्रंट

    बात अगर दिशा पाटनी के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में नजर आने वाली हैं। फिल्म में वो जॉन अब्राहम के साथ रोमांस करती हुई दिखाई देंगी। फिल्म में उनके अलावा तारा सुतारिया और अर्जुन कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। उनकी ये फिल्म 29 जुलाई, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    View this post on Instagram

    A post shared by disha patani (paatni) 🦋 (@dishapatani)

    टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्में

    वहीं, बात अगर टाइगर श्रॉफ के वर्कफ्रंट की करें तो वो इस साल के अंत में रिलीज होने वाली फिल्म गणपत पार्ट वन में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वो अभिनेत्री कृति सेनन के साथ जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखाई देंगे। फिल्म गणपत पार्ट वन इस साल क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके बाद वो अक्षय कुमार के साथ बड़े मियां छोटे मियां की तैयारी शुरू करेंगे। इस फिल्म को निर्माता बडे़ पैमाने पर बनाने का प्लान कर रहे हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner