Tiger Shroff ने जबरदस्त एक्शन के बाद की परफेक्ट लैडिंग, मां आयशा श्रॉफ और सुनील शेट्टी ने यूं किया रिएक्ट
अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपने जबरदस्त एक्शन और फिटनेस के चलते सुर्खियों में रहते हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट के दौरान की फोटोज वीडियो शेयर करते रहते हैं। साथ ही वो फैंस के साथ अपनी आगामी फिल्मों से जुडे अपडेट भी शेयर करते रहते हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन। अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपने जबरदस्त एक्शन और फिटनेस के चलते सुर्खियों में रहते हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट के दौरान की फोटोज वीडियो शेयर करते रहते हैं। साथ ही वो फैंस के साथ अपनी आगामी फिल्मों से जुडे अपडेट भी शेयर करते रहते हैं।
इसी बीच उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें शानदार फ्लाइंग स्किल्स दिखा रहे हैं। वीडियो को उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में वो बैक-टू-बैक बैक जंप लगाते दिख रहे हैं, इस वीडियो को उन्होंने स्लो मोशन में बनाया है। इस वीडियो को इंस्टग्राम पर शेयर कर उन्होंने अपने फैंस को हफ्ते की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, आशा करता हूं कि आपके हफ्ते की शुरूआत उड़ान से होगी।
टाइगर की इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अब तक 9 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही बॉलीवुड कलाकार आर्चिस पाटिल ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा, परफेक्ट लैंडिंग। अतुल कस्बेकरी, रोनित बोसराय, सुनील शेट्टी और उनकी मां आयशा श्रॉफ ने कमेंट कर उनकी फ्लाइंग स्किल्स की तारीफ की है।
वहीं उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही एक्टर जल्द फिल्म ‘गणपत’ में नजर आने वाले हैं। ‘गणपत’ फिल्म में उनके साथ कृति सेनन अहम किरदार निभा रही है। इस फिल्म का निर्माण वशु भगनानी और पूजा एंटरटेनमेंट और गुड कपंनी साथ मिल कर रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल कर रहे हैं।
इसके अलावा वो ‘हीरोपंती 2’ में भी नजर आने वाले हैं, इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस तारा सुतारिया नजर आने वाली हैं। फिल्म ‘हीरोंपती 2’ का निर्माण साजिद नाडियावाल की कर रहे हैं और इसका निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं। इस फिल्म को इस साल के अंत में रिलीज किया जा सकता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।